क्रिकेट

विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान अपने हमशक्ल को देखकर बेन स्टोक्स हुए हैरान, देखिए VIDEO

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर बेन स्टोक्स का हमशक्ल दिखाई दिया जिसे देखकर उन्होंने बेहद मजाकिया रिएक्शन दिया जो कि देखते देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image

बेन स्टोक्स और उनका हमशक्ल (साभार England Cricket)

KEY HIGHLIGHTS
  • मैदान पर एक साथ दिखे दो-दो बेन स्टोक्स
  • इंग्लिश कप्तान ने दिया बेहद रोचक रिएक्शन
  • सोशल मीडिया पर आग की तरह हुआ वायरल

नॉटिंघम: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी। जो रूट मैदान पर एक छोर संभाले खड़े थे। कप्तान बेन स्टोक्स सहित अन्य साथी खिलाड़ी बालकनी से मैच का लुत्फ उठा रहे थे।

मैदान पर दिखे दो बेन स्टोक्स

ऐसे में टीवी स्क्रीन पर अचानक बेन स्टोक्स जैसा दिखने वाला व्यक्ति नजर आया। उसकी हेयर स्टाइल और दाढ़ी और बालों का रंग सभी कुछ बेन स्टोक्स जैसा ही थी। केवल वो चश्मा लगाए था। ऐसे में अपने हमशक्ल को देखकर स्टोक्स ने भी बड़ी रोचक प्रतिक्रिया दी।

कप्तान ने बताया क्या है उनमें और हमशक्ल में अंतर

स्टोक्स ने इशारों इशारों में उस व्यक्ति के उनके जैसा दिखने की पुष्टि की और अपनी उंगलियों से चश्मे की आकृति बनाकर चेहरे पर लगा लिया और ये बताने की कोशिश कि उनके और हमशक्ल के बीच चश्मे का ही अंतर है। देखते ही देखते उनके रिएक्शन वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इंग्लैंड ने 241 रन के अतंर से जीता दूसरा टेस्ट

इंग्लैंड की टीम ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 425 रन बनाए और जीत के लिए विंडीज को 385 रन का लक्ष्य दिया। विंडीज टीम इसके जवाब में दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में 143 रन पर ढेर हो गई और मैच 241 रन के अंतर से गंवा दिया

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article