ENG vs WI 2nd T20I Pitch Report In Hindi Today Match: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज (England vs West Indies) के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (8 जून 2025) को खेला जाने वाला है । दोनों टीमों के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला ब्रिस्टोल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जाएगा। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच इससे पहले खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 21 रन से जीत दर्ज की थी। इससे पहले टीम ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में भी 3-0 से शिकस्त थमा दी थी। ऐसे में कई अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेल रही वेस्टइंडीज की टीम वापसी करना चाहेगी। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम की नजर एक और सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी। भारतीय समय के मुताबिक दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम को 7:00 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इंग्लैंड टी20 टीम की कमान हैरी ब्रुक (Harry Brook) के हाथों में है। वहीं मेहमान वेस्टइंडीज टीम की अगुवाई शे होप (Shai Hope) करते नजर आने वाले हैं।
दूसरे टी20 मैच की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक इस फॉर्मेट में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में जहां 18 बार वेस्टइंडीज की टीम को जीत मिली है, वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ी टक्कर देते हुए वेस्टइंडीज को 17 टी20 मैचों में मात दी है। मौजूदा टी20 सीरीज इंग्लैंड की जमीन पर खेली जानी है। इंग्लैंड में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े सामने आते हैं। इंग्लैंड की जमीन पर भी आंकड़ों में वेस्टइंडीज ने बराबरी की टक्कर दी है। यहां पर वेस्टइंडीज ने 4 टी20 मैचों में मेजबान इंग्लैंड को शिकस्त दी है, तो इंग्लैंड की टीम अपनी जमीन पर 4 टी20 मैचों में वेस्टइंडीज को हराने में सफल रही है।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (ENG vs WI 2nd T20 Pitch Report)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच ब्रिस्टोल स्थित काउंटी ग्राउंड में खेला जाने वाला है। काउंटी ग्राउंड की सतह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट रही है, जिसमें 12 टी20 मैचों में पहली पारी में सबसे अधिक 234 रन बने हैं। इस सतह पर अच्छी गति और उछाल है, इसलिए बल्लेबाज पहली गेंद से ही अपने शॉट खेल सकते हैं और 200 से अधिक रन बनाने का लक्ष्य बना सकते हैं। बल्लेबाज़ी के लिए अच्छा विकेट होने के साथ-साथ ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड की सतह से गेंदबाज़ों को भी मदद मिलने की उम्मीद है, खासकर पारी के शुरुआती कुछ ओवरों में, अगर वे सही क्षेत्रों में गेंदबाज़ी करते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 है, जो बताता है कि पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को दूसरा टी20 मैच जीतने के लिए बड़े रन बनाने की जरूरत है।काउंटी ग्राउंड ने 12 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी की है, जिसमें पहले बल्लेबाज़ी की और लक्ष्य का पीछा करते हुए छह-छह मैच जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतने का ज्यादा असर नहीं होने वाला है।इस मैदान पर सबसे सफल रनचेज़ 201/3 है, जो टॉस जीतने वाली टीम को चेज़ करने के लिए लुभा सकता है।
टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें (England And West Indies Squads For T20I Series)
इंग्लैंड टी20 टीमः हैरी ब्रुक (कप्तान), टॉम बैंटन, बेन डकेट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, लियाम डॉसन, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, आदिल रशीद, मैथ्यू पॉट्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद।
वेस्टइंडीज टी20 टीमः शे होप (कप्तान/विकेटकीपर), एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शिमरोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, आंद्रे रसेल और रोमारियो शेफर्ड।
