क्रिकेट

ENG Vs SA 1st ODI Match Toss Live: द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

ENG Vs SA 1st ODI Match Toss Live, England Vs South Africa 1st 50-50 Match Toss Timing (इंग्लैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका वनडे क्रिकेट टॉस लाइव, आज का टॉस कौन जीता): इंग्लैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (2 सितंबर 2025) को खेला जा रहा है। आइए जानते हैं कि इसमें टॉस किसने जीता है।

Image

इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका टॉस विजेता

ENG Vs SA 1st ODI Match Toss Live: इंग्लैंड और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज (2 सितंबर 2025) से आगाज हो रहा है। मेजबान टीम लगभग दो महीने बाद व्हाइट बॉल में वापसी कर रही है। उनका आखिरी एकदिवसीय मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था, जिसके बाद भारत के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल टेस्ट श्रृंखला खेली गई। इस बीच, इंग्लैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी द हंड्रेड में शामिल हुए और खुद को मैच-फिट और लय में बनाए रखा। अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलते हुए, इंग्लैंड श्रृंखला की शुरुआत मज़बूती से करना चाहेगा।दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका आत्मविश्वास से भरपूर होकर इंग्लैंड पहुंची है, टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में जीत हासिल की है। इस सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) करेंगे वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कमान टेंबा बवूमा (Temba Bavuma) के पास होगी। इस मैच में टॉस की भूमिका खास होने वाली है आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Date)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे 2 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI Venue)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे हेडिंग्ले लीड्स में खेला जाएगा।

कितने बजे होगा साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में टॉस (ENG vs SA 1st ODI Toss Timing)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे भारतीय समयनुसार शाम 5.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 5 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे (ENG vs SA 1st ODI On TV)

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे टीवी पर इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

आज का टॉस कौन जीता (SA vs ENG 1st ODI Toss Winner)

द.अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article