क्रिकेट

DPL 2025: ईस्ट दिल्ली राइडर्स को रौंदकर फाइनल में पहुंची वेस्ट दिल्ली लॉयन्स, सेंट्रल दिल्ली से होगी खिताबी भिड़ंत

वेस्ट दिल्ली लॉयन्स ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स को रौंदकर दिल्ली प्रीमियर लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है जहां सेंट्रल दिल्ली किंग्स से उसकी खिताबी भिड़ंत होगी।

Image

वेस्ट दिल्ली लॉयन्स (फोटो क्रेडिट DelhiPLT20 x)

नई दिल्ली: वेस्ट दिल्ली लॉयंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को इस टीम ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में 31 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस का सामना सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा।

ईस्ट दिल्ली ने बनाए1 139 रन

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम को महज 9 रन पर हार्दिक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। हार्दिक महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से अर्पित राणा ने सुजल सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए। सुजल 18 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्पित राणा ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा रौनक वाघेला ने 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए।

18वें ओवर में फाइनल में पहुंची वेस्ट दिल्ली लॉयंस

विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि अनिरुद्ध चौधरी और तिशांत डाबला ने दो-दो विकेट निकाले। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को 16 के स्कोर पर अंकित कुमार (2) के रूप में झटका लगा। इसके बाद कृष यादव 37 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।

नीतीश राणा ने खेली कप्तानी पारी

वेस्ट दिल्ली लायंस 7.5 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना चुकी थी। यहां से आयुष दोसेजा ने कप्तान नितीश राणा के साथ 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुष ने 49 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, जबकि राणा ने 26 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे। विपक्षी खेमे से रोहित यादव और मयंक रावत ने एक-एक विकेट हासिल किया।

(फोटो क्रेडिट IANS)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article