क्रिकेट

Dinesh Karthik: कार्तिक ने आरसीबी के फैनबेस पर किया बड़ा खुलासा, बताया-उन्हें गाली तक सुनने को मिली

Dinesh Karthik: आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने फैनबेस के बारे में बड़ा खुलासा किया। कार्तिक अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने अश्विन से बातचीत के दौरान बात की।

Image

दिनेश कार्तिक (IPL )

Dinesh Karthik: आरसीबी के विकेटकीपर बल्लेबाज और हालिया कुछ सालों में सबसे बड़े फिनिशर के तौर पर उभरे दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के फैनबेस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि आरसीबी की फैनबेस कितनी लॉयल है। कार्तिक की गिनती उन खिलाड़ियों में होती है जो आईपीएल के पहले सीजन से अब तक इस लीग का हिस्सा रहे हैं। वर्तमान में आरसीबी का हिस्सा रहे कार्तिक 6 टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

ऐसे में 38 साल के दिनेश कार्तिक ने आरसीबी के फैनबेस के बारे में ऐसा कुछ कहा है जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा। पिछले सीजन में शानदार बल्लेबाजी करने वाले कार्तिक ने कहा कि यूं तो हमारे फैंस हमेशा हमारी टीम के सपोर्ट में खड़े रहते हैं, लेकिन उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि एक बार उन्हें किसी फैंस से गाली भी मिली थी।

अश्विन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कार्तिक ने कहा 'आरसीबी के फैंस एकदम लॉयल हैं वह अपने खिलाड़ियों का हौसला भी बढ़ाते हैं और एक खास परिस्थिति में जब टीम अच्छा नहीं कर रही हो तो खिलाड़ियों की आलोचना भी करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि दोनों एक ही फैन हैं जो टीम के साथ खड़े रहते हैं और जब टीम खराब खेलती है तो आलोचना भी यही फैंस करते हैं। कई तो हमें पर्सनल गाली भी डीएम करते हैं।

दिनेश कार्तिक का आखिरी आईपीएल

दिनेश कार्तिक ने पहले कह दिया है कि यह सीजन उनका आखिरी होगा। दिनेश कार्तिक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 247 मैच खेले हैं। उन्होंने 4,606 रन बनाए हैं। उनके नाम 20 अर्धशतक भी है। उनका उच्चतम स्कोर 97 रन है।
End of Article