Delhi vs Gujarat Vijay Hazare Trophy Match Live Score Streaming: भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-2026 (VHT) में दिल्ली क्रिकेट टीम और गुजरात क्रिकेट टीम का आमना-सामना होगा। इस मैच में एक बार फिर सभी निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इससे पहले, दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में विराट ने शतक लगाया था। फैंस आज विराट को फिर कमाल करते देखना चाहेंगे।
दिल्ली और गुजरात के बीच होने वाले वनडे मैच में विराट के अलावा कई अन्य खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। इनमें गुजरात की तरफ से खेल रहे भारत के शीर्ष ऑलराउंडरों में शुमार अक्षर पटेल (Axar Patel) और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर उर्विल पटेल (Urvil Patel) भी गुजरात के लिए खेलते नजर आएंगे।
दिल्ली और गुजरात का विजय हजारे ट्रॉफी मैच कब और कहां होगा? (When and Where to watch DEL vs GUJ Vijay Hazare Trophy Match)
विराट कोहली की दिल्ली क्रिकेट टीम का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दूसरा मैच गुजरात से हो रहा है, ये मैच आज (शुक्रवार) सुबह 9 बजे IST पर शुरू होगा।
दिल्ली और गुजरात का विजय हजारे ट्रॉफी मैच 2025-26 मैच का टॉस कब होगा? (Toss Time Of DEL vs GUJ Match)
दिल्ली और गुजरात का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच का टॉस सुबह 8.30 बजे पर होगा।
आज टीवी पर विराट कोहली के दिल्ली बनाम गुजरात विजय हजारे ट्रॉफी मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (Where to watch Delhi vs Gujarat Match Live Telecast On TV Today)
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मैचों का किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं होने जा रहा है।
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch live streaming of Vijay Hazare Trophy Matches)
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की कहीं भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी। टूर्नामेंट में सिर्फ दो ही जगह पर ब्रॉडकास्टिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके लाइव अपडेट्स के लिए आप बीसीसीआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जा सकते हैं।
