क्रिकेट

Delhi vs Andhra, Vijay Hazare Trophy Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश VHT 2025 मैच का सीधा प्रसारण, लाइव स्कोर

Delhi vs Andhra VHT Live Score Streaming Online, DEL vs AP Live Telecast Channel (दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी 2025 मैच): आज विजय हजारे ट्रॉफी 2025 की शुरुआत हो चुकी है और सभी की नजरें दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश मैच पर टिकी हुई हैं। इसकी वजह हैं विराट कोहली का सालों बाद इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेना। दिल्ली-आंध्र मैच में ऋषभ पंत भी खेल रहे हैं। कब और कहां देखें ये मुकाबला और लाइव स्कोर, यहां जानिए।

Image

दिल्ली बनाम आंध्र प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग

Delhi vs Andhra Vijay Hazare Trophy Match Live Score Streaming: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े वनडे क्रिकेट (List-A Cricket) टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025 (VHT 2025) का आगाज आज हो चुका है। इस बार टूर्नामेंट में बड़े-बड़े नाम भी मैदान पर हैं जिनमें विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से लेकर ऋषभ पंत जैसे दिग्गज भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे ज्यादा नजरें टिकी हैं दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच हो रहे मैच पर, जहां किंग कोहली और ऋषभ पंत एक्शन में हैं।

रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते हुए आज सिक्किम की टीम सामना करेंगे, जिसके बाद उत्तराखंड से मैच होगा, ये दोनों मैच जयपुर में खेले जाएंगे। इन दो महान खिलाड़ियों के अलावा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा जैसे अन्य सितारे भी अपने-अपने राज्य की टीमों से खेलते नजर आएंगे। आइए फिलहाल जानते हैं कि विराट कोहली का दिल्ली-आंध्र मैच आप कब और कहां देख सकते हैं।

दिल्ली और आंध्र प्रदेश का विजय हजारे ट्रॉफी मैच कब और कहां होगा? (When and Where to watch DEL vs AP Vijay Hazare Trophy Match)

विराट कोहली की दिल्ली क्रिकेट टीम का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में पहला मैच आंध्र प्रदेश से हो रहा है, ये मैच सुबह 9 बजे IST पर शुरू होगा।

दिल्ली और आंध्र प्रदेश का विजय हजारे ट्रॉफी मैच 2025-26 मैच का टॉस कब होगा? (Toss Time Of DEL vs AP Match)

दिल्ली और आंध्र का विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच का टॉस सुबह 9.30 बजे IST पर होगा।

टीवी पर विराट कोहली के दिल्ली-आंध्र प्रदेश विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें? (Where to watch Delhi vs Andhra Pradesh Match Live Telecast On TV)

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के मैचों का किसी भी टीवी चैनल पर लाइव टेलीकास्ट नहीं होने जा रहा है।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की लाइव स्ट्रीम कहां देखें? (Where to watch live streaming of Vijay Hazare Trophy Matches)

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 मैचों की कहीं भी लाइव स्ट्रीमिंग नहीं होगी। सभी 38 टीमें एक साथ एक ही दिन अपने मैच खेलेंगी और ब्रॉडकास्टिंग की सुविधाएं केवल दो जगहों पर लगाई गई हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article