क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे किंग कोहली

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए डीडीसीए ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऋषभ पंत के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है और विराट कोहली को भी दल में शामिल किया गया है।

Image

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट AP)

नई दिल्ली: भारत के टेस्ट उप कप्तान ऋषभ पंत को 24 दिसंबर से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि दिग्गज विराट कोहली भी आगामी राष्ट्रीय वनडे चैंपियनशिप में दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। पंत और कोहली के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा, अनुभवी इशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने भी टूर्नामेंट में खेलने की इच्छा जताई है।

हालांकि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पंत, कोहली और राणा के नाम 16 सदस्यीय सूची में शामिल नहीं किए हैं क्योंकि वे पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे और उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली वनडे श्रृंखला से पहले दो से तीन मैच खेलने की संभावना है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कोहली और पंत किन दो मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

आयुष बडोनी को उप-कप्तान बनाया गया है और जब पंत वनडे टीम के दूसरे विकेटकीपर के तौर पर राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने जाएंगे तो वह कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नियमित टीम :

आयुष बडोनी (उप कप्तान), अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह दहिया, नीतीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कंडपाल, रोहन राणा, अनुज रावत (विकेटकीपर)।

अतिरिक्त खिलाड़ी :

विराट कोहली, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, हर्षित राणा, इशांत शर्मा।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article