क्रिकेट

IPL 2024: खत्म हुआ दीपक हुड्डा का इंतजार, 18 पारियों बाद बल्ले से निकला अर्धशतक

Deepak Hooda Fifty: आईपीएल में दीपक हुड्डा के बल्ले की खामोशी शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में थम गई।

Image

दीपक हुड्डा(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • दीपक हुड्डा ने खेली राजस्थान के खिलाफ 31 गेंद में 50 रन की पारी
  • आईपीएल में 18 पारियों के बाद जड़ा अर्धशतक
  • पिछला सीजन रहा था हुड्डा के लिए बेहद निराशाजनक

Deepak Hooda: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले बडौदा के बल्लेबाज दीपक हुड्डा के बल्ले की खामोशी आईपीएल में थम गई। शनिवार को हुड्डा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 30 गेंद में 7 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके बल्ले से 18 पारी के अंतराल के बाद आईपीएल में पचासा निकला है जो कि एक बड़ा अंतराल है। हुड्डा अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर कैच देकर पवेलियन वापस लौट गए। उन्होंने 31 गेंद में 50 रन की पारी खेली।

पिछले सीजन हुड्डा बने सके थे केवल 84 रन

दीपक हुड्डा के लिए पिछला आईपीएल सीजन बेहद खराब रहा था। साल 2023 में खेले 12 मैच में एक बार नाबाद रहते हुए हुड्डा केवल 84 रन 7.64 के औसत और 93.33 के स्ट्राइक रेट से बना सके थे। 17 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। पिछले सीजन एक भी अर्धशतक हुड्डा नहीं जड़ सके थे। मौजूदा सीजन में हुड्डा की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन छठे मैच में उनकी सोई किस्मत जागी और वो अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। सीजन में हुड्डा 111 रन 37 के औसत और 154.16 के स्ट्राइक रेट से बना चुके हैं। 50 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

ऐसा है आईपीएल में दीपक हुड्डा का रिकॉर्ड

हुड्डा आईपीएल सर्किट में नए खिलाड़ी नहीं है। वो 2015 से लगातार लीग का हिस्सा बने हुए हैं। अबतक आईपीएल में खेले 113 मैच में 17 बार नाबाद रहते हुए हुड्डा 18.84 के औसत और 129.63 के स्ट्राइक रेट से 1413 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। 64 रन उनका बल्ले से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने इस दौरान 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 16 रन देकर 2 विकेट गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article