DC vs KKR Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 48वें मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हो रही है। यह मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अक्षर पटेल(Axar Patel) की कप्तानी में खेल रही दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन सीजन में अच्छा रहा है। आरसीबी ने 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की और 3 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। 12 अंक के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर काबिज है प्लेऑफ में एंट्री का मजबूती से दावा पेश कर रही है। वहीं दूसरी तरफ डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 मैच में 3 जीत और 5 हार के साथ संघर्ष कर रही है। उसके खाते में महज 7 अंक हैं। पंजाब के खिलाफ उसका पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में उसके लिए प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। केकेऔर को बाकी बचे पांच मैच में से कम से पांचों में जीत दर्ज करनी होगी। तभी 17 अंक के साथ वो प्लेऑफ में पहुंच सकती है। इसलिए केकेआर के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला अहम हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली और कोलकाता की भिड़ंत में किस टीम ने जीता टॉस और किया क्या फैसला? दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
कैसी रही है दिल्ली और कोलकाता के बीच भिड़ंत(DC vs KKR Head to Head)
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में 18 बार कोलकाता ने दिल्ली को शिकस्त दी है। जबकि 15 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है। आज कोलकाता और दिल्ली के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है। दिल्ली के मैदान के आंकड़ों पर गौर करें तो इस ग्राउंड पर अब तक आईपीएल इतिहास में कोलकाता और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 10 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें टक्कर कांटे की देखने को मिली है क्योंकि दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीतने में सफलता हासिल की है।
डीसी बनाम केकेआर टॉस का समय (DC vs KKR Toss Time)
डीसी बनाम केकेआर के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
डीसी बनाम केकेआर टॉस की जगह (DC vs KKR Toss Venue)
डीसी बनाम केकेआर के बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
डीसी बनाम केकेआर आज का टॉस किसने जीता (DC vs KKR Toss Win Today)
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस और किया पहले गेंदबाजी का फैसला।
दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11:
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, हर्षित राणा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार
