LIVE

DC vs GT Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर गुजरात टाइटन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री

शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने रिकॉर्डतोड़ 205 रन की साझेदारी करके गुजरात को 10 विकेट से दिल्ली के खिलाफ जीत दिलाकर प्लेऑफ में एंट्री करा दी। जानिए कैसा रहा दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच का हाल।

नवीन चौहानUpdated May 18, 2025, 23:14 IST
Follow on Google News
DC vs GT Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर गुजरात टाइटन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री

DC vs GT Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स को रौंदकर गुजरात टाइटन्स ने की प्लेऑफ में एंट्री

DC vs GT Match Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट के अंतर से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मात देकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली। इस जीत के साथ गुजरात की टीम अंत तालिका में 9वीं जीत के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई। दिल्ली कैपिटल्स की हार के साथ ही आरसीबी और पंजाब किंग्स की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है। गुजरात ने जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को 19 ओवर में हासिल कर लिया। शुभमन गिल 93 (53) और साई सुदर्शन 108 (61) रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस हार के बाद भी दिल्ली की प्लेऑफ में एंट्री का आस बरकरार है। उसे अगले दो मुकाबलों में मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स से चुनौती मिलेगी।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स को धीमी शुरुआत के बाद इस स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल की शतकीय पारी का सबसे बड़ा योगदान रहा। राहुल ने 112(65) रन की पारी खेली और इस दौरान 14 चौके और चार छक्के जड़े।

आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला गुजरात के लिए प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने और दिल्ली कैपिटल्स के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिहाज से बेहद अहम है। गुजरात के खाते में अबतक खेले 11 मैच में 8 जीत और 3 हार के साथ 16 अंक हैं और अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अबतक खेले 11 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ कुल 13 अंक बटोर सकी है और अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।


दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11:

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:
फॉफ डुप्लेसी,अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन:
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स की आईपीएल 2025 में टीमें (Delhi Capitals vs Gujarat Titans In IPL 2025)

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, शेरफेन रदरफोर्ड, निशांत सिद्धू, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, आर साई किशोर, जयंत यादव, करीम जनत, बी साई सुदर्शन, दासुन शनाका, शाहरुख खान, मोहम्मद सिराज, प्रिसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गेराल्ड कोएट्जी, गुरनूर सिंह बरार, इशांत शर्मा, कुलवंत खेजरोलिया, राहुल तेवतिया और राशिद खान।

MAY 18, 2025 23:14 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने दी 10 विकेट से मात

दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात ने रिकॉर्ड रन चेज करके 10 विकेट से मात दी और प्लेऑफ में एंट्री कर ली। जीत के लिए मिले 200 रन के लक्ष्य को गुजरात ने 19 ओवर में हासिल कर लिया।
MAY 18, 2025 22:33 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात ने 12 ओवर में बनाए 115 रन

जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 12 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 115 रन बना लिए हैं। गिल 46 (31) और साई सुदर्शन 67 (41) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 18, 2025 22:15 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात ने 7 ओवर में बनाए 63/0 रन

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जीत के लिए दिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 63 रन 7 ओवर में बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं।

MAY 18, 2025 21:54 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात ने 4 ओवर में बनाए 49/0 रन

गुजरात ने जीत के लिए 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में बगैर किसी नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 38 (17) और गिल 11 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 18, 2025 21:47 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात की शानदार शुरुआत

जीत के लिए दिल्ली के सामने 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है और 2 ओवर में बगैर नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 25 (9) और गिल 6 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 18, 2025 21:21 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 3 विकेट पर 199 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन केएल राहुल की 112 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत बनाए। ऐसे में गुजरात को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य मिला है।
MAY 18, 2025 21:16 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: राहुल ने जड़ा शतक

केएल राहुल ने 60 गेंद में चौके के साथ आईपीएल में अपना पांचवां शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े।
MAY 18, 2025 21:01 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: अक्षर बने साई किशोर का शिकार

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साई किशोर की गेंद पर साई सुदर्शन ने उनका कैच लपका। 151 के स्कोर पर तीसरा झटका दिल्ली को लगा।
MAY 18, 2025 20:52 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली ने 15 ओवर में बनाए 2 विकेट पर 136 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। राहुल 86 (53) और अक्षर पटेल 10 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 18, 2025 20:40 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: साई किशोर ने दिया दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली कैपिटल्स को 12वें ओवर में अभिषेक पोरेल के रूप में दूसरा झटका दिया। पोरेल 30 (19) रन बनाकर विकेट के पीछे बटलर के हाथों लपके गए।
MAY 18, 2025 20:34 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: 100 रन के पार पहुंची दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स की टीम 11.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंच गई है। केएल राहुल 66(43) और अभिषेक पोरेल 33(16) रन बनाकर खेल रहे हैं।
MAY 18, 2025 20:04 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली ने पॉवरप्ले में बनाए 1 विकेट पर 45 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात के खिलाफ पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। राहुल 36 (23) और अभिषेक पोरेल 1 (3) रन बनाकर खेल रहे हैं। पारी के छठे ओवर में रबाडा ने 17 रन लुटाए। राहुल ने इस ओवर में एक चौका और दो छक्के जड़े।
MAY 18, 2025 20:00 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली की धीमी शुरुआत, 5 ओवर में बनाए 28/1 रन

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। राहुल 19 और पोरेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। फॉफ डुप्लेसी 5 रन बनाकर अरशद खान की गेंद पर कैच दे बैठे।
MAY 18, 2025 19:29 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी का आगाज करने फॉफ डुप्लेसी और केएल राहुल की जोड़ी उतरी है। दिल्ली कैपिटल्स सीजन की सातवीं सलामी जोड़ी के साथ आज मैदान में उतरी है।
MAY 18, 2025 19:27 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: भारतीय सेना के शौर्य को किया गया याद

दिल्ली और गुजरात के बीच मुकाबले से पहले भारतीय सेना के शौर्य को याद किया गया। मैच से पहले पूरा स्टेडियम राष्ट्रगान से गूंज उठा।
MAY 18, 2025 19:12 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
MAY 18, 2025 19:07 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली कैपिटल्स की ऐसी है प्लेइंग-11

फॉफ डुप्लेसी,अभिषेक पोरेल, समीर रिज़वी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान।
MAY 18, 2025 19:05 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली ने प्लेइंग-11 में दिया रहमान को मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्तफिजुर रहमान को मिचेल स्टार्क की जगह अपनी प्लेइंग-11 में शामिल किया है।
MAY 18, 2025 19:02 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: गुजरात ने जीता टॉस

गुजरात के कप्तान ने टॉस जीतकर दिल्ली के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
MAY 18, 2025 16:53 IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans live score: दिल्ली में है भीषण गर्मी

दिल्ली में आज का दिन बेहद गर्म है और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस है। मैच के दौरान भी गर्मी रहेगी और उस दौरान औसत तापमान 35 डिग्री के आसपास रहेगा।