क्रिकेट

AUS vs ENG 2nd T20I: मलान की धमाकेदार पारी, इंग्लैंड ने मैच जीता और सीरीज भी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 06:21 PM IST

Australia vs England 2nd T20I Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में नहीं रहा। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मैच में 8 रन से मात देते हुए सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

Image

डेविड मलान (ICC)

Australia vs England 2nd T20 Highlights, Result: ऑस्ट्रेलिया और इंंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन टी20 मैैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को कैनबरा में खेला गया। मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लैंड ने 178/7 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी और मैच 8 रन से गंवा दिया। इसके साथ ही पहला मैच जीत चुकी इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और 31 रन के अंदर उन्होंने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए। कप्तान बटलर 17 रन और एलेक्स हेल्स 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शुरू हुआ डेविड मलान का धमाल। इस बल्लेबाज ने 49 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया।

मलान ने अपनी इस शानदार पारी में 4 छक्के और 7 चौके जड़े। वहीं ऑलराउंडर मोइन अली ने भी उनका अच्छा साथ दिया। मोईन ने 27 गेंदों में 44 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान इंग्लैंड के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके लेकिन फिर भी उन्होंने 7 विकेट खोते हुए 20 ओवर में 178 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टोइनिस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। जबकि एडम जम्पा ने 2 विकेट और पैट कमिंस ने 1 विकेट लिया।

जवाब देने उतरी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती दिखती रही और इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी ने उनको बांधकर रखा। मिचेल मार्श ने 29 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली और वो लंबे समय तक संघर्ष करते रहे, लेकिन टिम डेविड (40) और स्टोइनिस (22) के अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका, नतीजतन अंतिम ओवर में उनको जीत के लिए 24 रन चाहिए थे जिसे वे नहीं बना सके और 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 170 रन तक ही पहुंच सके।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article