CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेपॉक में दर्ज की पहली जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
CSK vs SRH Highlights: आईपीएल के 18वें सीजन का 43वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। चेन्नई के खिलाफ इस मुकाबले में उसने 5 विकेट से जीत दर्ज की। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब हैदराबाद ने चेन्नई को उनके घर में हराया।
CSK vs SRH Highlights: हैदराबाद ने चेपॉक में दर्ज की पहली जीत, चेन्नई को 5 विकेट से हराया
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के सामने 155 रन का लक्ष्य रखा। चेन्नई की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई ओर 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर 154 रन बनाकर ढेर हो गई। 2019 के बाद पहली बार चेपॉक में चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई है। हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने 4 और पैट कमिंस ने दो विकेट चटकाए। चेन्नई की ओर से डेब्यू कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। ब्रेविस के अलावा आयुष म्हात्रे ने 30 और रवींद्र जडेजा ने 21 रन की पारी खेली।
हेड टू हेड में चेन्नई का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीमें 21 बार एक दूसरे से भिड़ी है जिसमें से 15 मैच में बाजी सीएसके के हाथ लगी है और केवल 6 मुकाबला हैदराबाद के नाम रहा है। चेपॉक में तो हैदराबाद एक भी जीत नहीं दर्ज कर पाई है। यहां खेले गए सभी 5 मुकाबले सीएसके के नाम रहे हैं।
चेन्नई और हैदराबाद की टीम
चेन्नई की प्लेइंग इलेवन- शेख रशीद, रचिन रवींद्र/वंश बेदी, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर/सैम कुरेन, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, आर अश्विन
हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, राहुल चाहर
CSK vs SRH Live Score: हैदराबाद ने चेन्नई को हराया
CSK vs SRH Live Score: 7 ओवर का खेल खत्म
CSK vs SRH Live Score: हैदारबाद को मिला 155 रन का लक्ष्य
CSK vs SRH Live Score: 7 ओवर में 58 रन
CSK vs SRH Live Score: सीएसके ने 2 ओवर में बनाए 17 रन
CSK vs SRH Live Score: बल्लेबाजी करने उतरे सैम कुरेन
CSK vs SRH Live Score: पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे शेख राशिद
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
CSK vs SRH Live Score: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
CSK vs SRH Live Score: डेवाल्ड ब्रेविस करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू
CSK vs SRH Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
CSK vs SRH Live Score: इस सीजन पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें
CSK vs SRH Live Score: क्या कहते हैं चेपॉक के आंकड़े
CSK vs SRH Live Score: इस मैदान पर आखिरी 5 मुकाबले
- 26 मई 2024कोलकाता-हैदराबादहैदराबाद- 113 ऑल-आउट, कोलकाता- 114/2 (10.3 ओवर)कोलकाता 8 विकेट से जीता
- 23 मार्च 2025मुंबई-चेन्नईमुंबई- 155/9, चेन्नई- 158/6 (19.1 ओवर)चेन्नई 4 विकेट से जीता
- 28 मार्च 2025चेन्नई-बेंगलुरूबेंगलुरू- 196/7, चेन्नई- 146/8बेंगलुरू 50 रन से जीता
- 5 अप्रैल 2025चेन्नई-दिल्लीदिल्ली- 183/6, चेन्नई- 158/5दिल्ली 25 रन से जीता
- 11 अप्रैल 2025कोलकाता-चेन्नईचेन्नई- 103/9, कोलकाता- 107/2कोलकाता 8 विकेट से जीता
