CSK vs PBKS, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी उसके घर पर करारी मात, दर्ज की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 7th Match Highlights in Hindi): चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके पंजाब के खिलाफ 210 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर सकी और लगातार दूसरे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब ने आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
CSK vs PBKS, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी उसके घर पर करारी मात, दर्ज की आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच
चेन्नई की पारी का ऐसा रहा हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन का स्कोर खड़ा किया है। सीएसके को बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका आयुष म्हात्रे ने अदा की। म्हात्रे ने 73(43) रन की पारी खेली। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 28(22), सरफराज खान ने 32(12) रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने अंत में 45 (27) नाबाद रन की पारी खेलकर चेन्नई को 200 रन के पार पहुंचा दिया। उनका साथ स्लॉग ओवरों में प्रशांत वीर ने दिया। वो डेब्यू मैच में 6(7) रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट विजय कुमार वैशाक ने लिए। वहीं एक-एक विकेट जेवियर बार्टेलट, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल के खाते में गया।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स हेड टू हेड (Chennai Super Kings vs Punjab Kings Head to Head)
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 32 मैच खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच में सीएसके और 16 मैच में पीबीकेएस ने जीत दर्ज की है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर लीग में देखने को मिली है। पिछले सीजन दो बार भिड़ंत हुई थी और दोनों ही बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी थी। चेन्नई में पंजाब ने सीएके को 4 विकेट से और मुल्लांपुर में खेले गए मैच में 18 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी। चेन्नई और पंजाब के बीच चेपॉक स्टेडियम में कुल 9 मैच खेले गए हैं जिसमें से 5 मैच में पंजाब ने और चार में चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही। सीएसके और पीबीकेएस के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में चार बार बाजी पंजाब किंग्स के हाथ लगी जबकि चेन्नई सुपर किंग्स केवल एक मुकाबले में जीत का स्वाद चखने में सफल रही।
चेन्नई और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (Chennai Super Kings and Punjab Kings IPL 2026 Full Squads)
चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Chennai Super Kings Full Squad)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।
पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।
चेन्नई वर्सेज पंजाब आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा: चेन्नई और पंजाब के बीच आईपीएल मैच भारतीय समयानुसार 7:30 PM बजे खेला जाएगा, जबकि मैच का टॉस 7:00 PM बजे होगा।
CSK vs PBKS वेदर रिपोर्ट:
3 अप्रैल, शुक्रवार को चेन्नई में दिन में मौसम साफ रहेगा। तापमान 35 के आस-पास रहने की संभावना है लेकिन, रात में मौसम अपनी करवट बदल सकता है। रात के समय अधिकत्तर समय बादल छाए रहने की संभावना है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रात में 73 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। साथ ही 5 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है। हालांकि, पूरा मैच होने की पूरी संभावना है। सीएसके फैंस पूरा मैच देखने को बेताब होंगे।
आईपीएल 2026 अंक तालिका: का ताजा हाल यहाँ देखें
