LIVE

CSK vs DC Highlights: संजू की पारी से चेन्नई का घर पर हुआ श्रीगणेश, दिल्ली को हराकर दर्ज की पहली जीत

CSK vs DC Highlights: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का खाता खुल गया। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने 23 रन से जीत दर्ज की। चेपॉक में लगातार 6 मुकाबला गंवाने के बाद यह चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत है। इसके साथ ही टीम ने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया है।

CSK vs DC Highlights: संजू की पारी से चेन्नई का घर पर हुआ श्रीगणेश, दिल्ली को हराकर दर्ज की पहली जीत

CSK vs DC Highlights: संजू की पारी से चेन्नई का घर पर हुआ श्रीगणेश, दिल्ली को हराकर दर्ज की पहली जीत

CSK vs DC Highlights: चेपॉक में लगातार 6 मुकाबला हारने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर पर पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। दिल्ली के सामने 213 रन का लक्ष्य था, लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 213 रन का टारगेट दिया। संजू ने येलो जर्सी में अपना पहला शतक जड़ा। यह सीएसके के लिए किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का पहला शतक है। संजू 115 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली।

चेन्नई और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

APR 11, 2026 23:33 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई ने खोला जीत का खाता

चेपॉक में लगातार 6 मुकाबला हारने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने घर पर पहली जीत दर्ज कर ली। चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली। दिल्ली के सामने 213 रन का लक्ष्य था, लेकिन दिल्ली की टीम 20 ओवर में 189 रन बनाकर ढेर हो गई।
APR 11, 2026 21:55 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टूटी निसांका और राहुल की साझेदारी

केएल राहुल और पथुम निसांका की साझेदारी टूट गई है। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। राहुल को खलील ने अपना शिकार बनाया जो 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
APR 11, 2026 21:14 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली को मिला 213 का टारगेट

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 213 रन का टारगेट दिया। संजू ने येलो जर्सी में अपना पहला शतक जड़ा। यह सीएसके के लिए किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज का पहला शतक है। संजू 115 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली।
APR 11, 2026 21:01 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: संजू का येलो में पहला शतक

संजू सैमसन ने 52 गेंद में शतक जड़ दिया। यह आईपीएल में उनका चौथा और चेन्नई के लिए पहला शतक है। संजू ने अपनी इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के लगाए।
APR 11, 2026 20:35 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 13 ओवर में 130 रन पर चेन्नई

चेन्नई ने 13 ओवर में 130 रन बना लिए हैं। सैमसन और म्हात्रे दूसरे विकेट के लिए 68(40) रन की साझेदारी कर चुके हैं। सैमसन 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 20:31 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 100 के पार चेन्नई सुपर किंग्स

12 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। सैमसन 77 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 20:10 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 26 गेंद में संजू का अर्धशतक

संजू सैमसन ने 9 चौके की मदद से 26 गेंद में 50 रन बना लिए हैं। यह सीजन का उनका पहला अर्धशतक है।
APR 11, 2026 20:02 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: सधी हुई शुरुआत

चेन्नई ने धमाकेदार शुरुआत की थी। पावरप्ले में उसने बिना नुकसान के 61 रन बनाए थे, लेकिन 7वें ओवर में गायकवाड़ आउट हो गए। उन्होंने 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 19:55 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतकीय साझेदारी

चेन्नई ने सधी हुई शुरुआत की है। दोनों ने इस सीजन का पहली अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। सैमसन 35 और गायकवाड़ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 11, 2026 19:36 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में बने 10 रन

आईपीएल में अपना पहला ओवर डाल रहे आकिब नबी ने इस ओवर में 10 रन खर्च किए। सैमसन ने 8 और गायकवाड़ ने एक रन बनाए।
APR 11, 2026 19:12 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एन्गिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
APR 11, 2026 19:04 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स वे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में दो-दो बदलाव हैं।
APR 11, 2026 19:01 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेपॉक में चंपक

APR 11, 2026 18:58 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई की नजर पहली जीत पर

लगातार तीन हार ने सीएसके को सीजन की शुरुआत में ही मुश्किल में डाल दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बुरी तरह हराया, लेकिन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्ले से उन्होंने कुछ जान दिखाई और दोनों मैचों में 200 से अधिक का स्कोर बनाया। अब सारा ध्यान चेपॉक में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर है।
APR 11, 2026 18:47 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: होटल से बाहर निकलते चेन्नई के खिलाड़ी

APR 11, 2026 18:06 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ब्रेविस वापसी के लिए तैयार

डेवाल्ड ब्रेविस वापसी के लिए तैयार हैं। शुरुआती 3 मैच में वह चोट के कारण प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ब्रेविस के आने से मध्यक्रम मजबूत होगा। दूसरी तरफ दिल्ली की टीम लगातार अच्छा कर रही है। मिलर के खेलने पर सस्पेंस है।
APR 11, 2026 17:52 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई का फुल स्क्वॉड

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Chennai Super Kings Full Squad):
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज।
APR 11, 2026 17:41 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों पर नजर

वहीं राजधानी दिल्ली के फैन्स की नजरे सबसे ज्यादा केएल राहुल(KL Rahul), समीर रिज़वी(Sameer Rizwi), मुकेश कुमार(Mukesh Kumar) और अक्षर पटेल(Axar Patel) पर रहेंगी।
APR 11, 2026 17:39 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चेन्नई के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

सीएसके के फैन्स की नजरें संजू सैमसन (Sanju Samson), रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), आयुष म्हात्रे(Ayush Mhatre), शिवम दुबे(Shivam Dubey), नूर अहमद(Noor Ahmed), वापसी कर रहे डेवाल्ड ब्रेविस(Dewald Brevis) और अंशुल कंबोज(Anshul Kamboj) पर रहेंगी।
APR 11, 2026 17:33 IST

CSK vs DC, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कैसी है यहां की पिच

आजचेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 18वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। संकेत मिल रहे हैं कि यह मैच ऐसी पिच पर खेला जाएगा जो रन बनाने के लिए ज़्यादा अनुकूल नहीं है। खासकर पहली पारी में तो बिल्कुल नहीं। चेन्नई में गर्मी अपने चरम पर है, दिन के साथ-साथ रातें भी काफ़ी गर्म हैं। चेन्नई में बारिश के साथ-साथ मैदान में ओस की संभावना भी नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच दर्शकों को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिल सकता है।