क्रिकेट

क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनेंगे क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड, जानिए क्या है खास

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 के दौरान विंडीज लीजेंड्स के खिलाड़ी क्रिस गेल और किरोन पोलार्ड क्रिकेट इतिहास की सबसे महंगी जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे। जानिए क्या है इसमें खास?

Image

दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट जर्सी ( फोटो क्रेडिट @kaustats X)

बर्मिंघम: क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों से सजी 'वेस्टइंडीज चैंपियन' वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अनुमोदित एक कार्यक्रम में पुराने दिग्गज क्रिकेटर नजर आएंगे।

18 कैरेट सोने से जड़ी है जर्सी

वेस्टइंडीज चैंपियंस के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई प्रतिष्ठित जर्सी असली 18 कैरेट सोने से जड़ी है और 30 ग्राम, 20 ग्राम और 10 ग्राम के संस्करणों में उपलब्ध है। यह ऐतिहासिक रिलीज वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटरों सर क्लाइव लॉयड से लेकर क्रिस गेल और आधुनिक पीढ़ी के दिग्गजों की समृद्ध विरासत और शानदार भावना को समर्पित है। वेस्टइंडीज के दिग्गजों के लिए इस ड्रेस को बनाने वाली कंपनी लोरेंज के संस्थापक राज करण दुग्गल ने कहा,'यह सिर्फ स्पोर्ट्स वियर नहीं है। यह शाही शिल्प कौशल, सांस्कृतिक गौरव और खेल उत्कृष्टता का एक सहज मिश्रण है। लोरेंज जर्सी खेल में भव्यता का वैश्विक प्रतीक है।'

विंडीज के महान खिलाड़ियों को है सच्ची श्रद्धांजलि

वेस्टइंडीज चैंपियंस के मालिक और चैनल2 ग्रुप कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष अजय सेठी ने कहा,'वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, और यह जर्सी वेस्टइंडीज क्रिकेट के सभी महान खिलाड़ियों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट प्रतियोगिताओं में से एक है, और हमारा लक्ष्य इस साल ट्रॉफी जीतना है।'

डब्ल्यूसीएल 2025 में क्रिस गेल, डीजे ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना, ब्रेट ली, क्रिस लिन, शॉन मार्श, इयोन मोर्गन, मोइन अली, सर एलिस्टर कुक, एबी डिविलियर्स, हाशिम अमला, क्रिस मॉरिस, वेन पार्नेल आदि सहित कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article