क्रिकेट

IPL 2023 : CSK की टीम पहले से काफी मजबूत, ये पांच खिलाड़ी हैं टीम की ताकत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2023, 09:35 AM IST

Indian Premier League 2023, CSK Five Players Watch : आईपीएल शुरू होने से अब बस कुछ दिन का समय रह गया है। इसको लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। लीग के ओपनिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। चेन्नई सुपर किंग्स के ये पांच खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। देखें लिस्ट...

Image

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी। (फोटो- Instagram)

Indian Premier League 2023, CSK Five Players Watch : फटाफट क्रिकेट का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। आईपीएल के नए सीजन का आगाज इसी महीने यानी 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। लीग का ओपनिंग मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लीग की दूसरी सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले चेन्नई अपनी ताकत को और मजबूत करने में लगी है और अपनी कमजोरी को दूर करने में लगी हुई है। आइए देखें कि टीम के वे पांच खिलाड़ी कौन है, जो टीम को हर स्थिति में जीत दिला सकते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

1. एमएस धोनी

धोनी के पास आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है। वे विकेट के पीछे से मैच का रूख बदल देते हैं। वे एक बार फिर अपनी टीम को टाइटल दिलाने में काफी रोल निभाएंगे। धोनी अभी तक 234 मैच खेल चुके हैं, जिसमें वे 135.20 की स्ट्राइक रेट से 4978 रन बना चुके हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल है। हालांकि पिछले साल उनका प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा था।

2. रवींद्र जडेजा

पिछले सीजन में फेल रहे स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर टीम एक पर फिर भरोसा जता सकती है। पिछले साल वे न तो बल्ले से और न ही गेंद से मैदान पर कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे। चोट के बाद घरेलू सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि वे आईपीएल में भी टीम को जीत में अहम रोल निभा सकते हैं।

3. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स भी अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम ने स्टोक्स को इस बार के ऑक्शन पर अच्छा खास पैसा खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने स्टोक्स पर 16.25 करोड़ खर्च किया था। उनके पास भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। वे अभी तक 43 मुकाबले में 920 रन बना चके हैं। इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

4. दीपक चाहर

चोट के कारण पिछला आईपीएल सीजन नहीं खेल पाने वाले तेज गेंदबाज दीपक चाहर पूरी तरह से ठीक हैं। वे इन दिनों टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ पसीना बहा रहे हैं। दीपक टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक हैं। पिछले साल टीम को उनकी कमी बहुत महसूस हुई थी। इस बार टीम को उनसे बहुत उम्मीद है। उनपर जिम्मेदारी भी अधिक होगी।

5. मुकेश चौधरी

टीम के स्टार गेंदबाज की गैरमौजूदगी में मुकेश कुमार ने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर जीत दिलाई थी। पिछले साल मुकेश ने 13 मुकाबलों में 9.32 की इकोनॉमी से 16 विकेट झटके थे। इस बार दीपक चाहर का उनको साथ भी मिलेगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article