क्रिकेट

पूर्व विकेटकीपर की बड़ी भविष्यवाणी, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव

Champions Trophy 2025: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया किस तरह से आने वाले चैंपियंस ट्रॉफी मे अप्रोच करेगी। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के पास केवल 3 वनडे खेलने का मौका है।

Image

टीम इंडिया (साभार-X)

KEY HIGHLIGHTS
  1. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बड़ी भविष्यवाणी
  2. दिनेश कार्तिक ने की बड़ी भविष्यवाणी
  3. टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव

Champions Trophy 2025: गौतम गंभीर की कोचिंग में भले ही टीम इंडिया ने वनडे में उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं की हो, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम को अपनी गलतियों को दुरुस्त करना होगा। लेकिन खास बात यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अब टीम इंडिया को केवल 3 वनडे मैच ही मिलेंगे जहां वे अपनी तैयारियों और खामियों को जांच सकते हैं।

अब अगले साल खेलेगी वनडे सीरीज

श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज टीम इंडिया का साल 2024 का आखिरी वनडे सीरीज था। अब सवाल उठता है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले जो टीम 3 मैच की वनडे सीरीज खेलेगी वह किस टीम और कब खेलेगी। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 3 मैच की वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी में खेलेगी। हालांकि, इसके कार्यक्रम का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ गंवाया था सीरीज

27 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार श्रीलंका की टीम, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही थी। श्रीलंका ने 3 मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से जीता था। अब सवाल यह है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले क्या टीम में कोई बड़ा बदलाव किया जाएगा। जब इसको लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब हां में दिया।

टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव

क्रिकबज से बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम इंडिया बिल्कुल अलग नजर आएगी। उन्होंने कहा 'चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बहुत सारे टेस्ट मैच हैं। इसलिए अगली सीरीज़ तक हम बहुत सारे बदलाव देखेंगे, जो अगले साल इंग्लैंड के खिलाफ़ है।

"मुझे पूरा भरोसा है। हम श्रीलंका में खेलने वाली टीम से थोड़ी अलग टीम देखेंगे। कुछ बदलाव होंगे। लेकिन मैं आपको बता सकता हूँ, टीम इंडिया अब उस मुकाम पर पहुँच चुकी है, जहाँ जब वे बड़े टूर्नामेंट के लिए खेलती है तो वे पूरी तरह से अलग होते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी मार्च में पाकिस्तान की मेजबानी में खेला जाना है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article