क्रिकेट

विराट कोहली के भाई ने उनकी मां की सेहत पर ताजा अपडेट दिया, बोले- मत फैलाएं गलत खबरें

Virat Kohli's Brother gives update on thier Mother's Health: विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने उनकी मां सरोज कोहली की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर प्रतक्रिया दी है। विकास ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट से इन सभी अफवाहों को खारिज किया है।

Image

विराट कोहली की मां की सेहत पर अपडेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने किया पोस्ट
  • मां की खराब सेहत वाली खबरों को बताया अफवाह
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर हैं विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) कुछ दिनों से टीम इंडिया के साथ नहीं हैं और मौजूदा भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों से उन्होंने निजी कारणों से अवकाश लिया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि विराट कोहली की मां सरोज कोहली की सेहत खराब है। अब विराट के भाई विकास कोहली ने एक पोस्ट के जरिए इन खबरों को गलत करार दिया है।

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, "मैंने नोटिस किया है कि हमारी मां की सेहत के बारे में फेक न्यूज फैलाई जा रही है। मैं बता देना चाहता हूं कि हमारी मां बिल्कुल फिट हैं और स्वस्थ हैं। इसके अलावा मैं सभी लोगों से और मीडिया से भी गुजारिश करूंगा कि बिना किसी सही सूचना के ऐसी खबरें ना फैलाएं।"

गौरतलब है कि भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले भी विराट कोहली कुछ समय के लिए निजी कारणों से अचानक स्वदेश लौट आए थे और अब भारत में चल रही इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज से भी विराट कोहली दो मैचों के उपलब्ध नहीं है, जिसके बाद से लगातार लोग सोशल मीडिया अलग-अलग तरह की बातें करने में लगे थे।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article