क्रिकेट

ब्रैड हैडिन ने बताया दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को क्या करना चाहिए

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2-6 जुलाई के बीच एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ब्रैड हैडिन ने गिल एंड कंपनी को एक खास सलाह दी है। उन्होंने टीम इंडिया को फील्डिंग से जुड़ी एक खास सलाह दी है।

Image

भारत और इंग्लैंड (साभार-X)

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाएगा। यह मुकाबला 2-6 जुलाई के बीच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में टीम इंडिया की फील्डिंग औसत रही थी। जायसवाल सहित कई खिलाड़ियों ने काफी कैच छोड़े थे। ऐसे में दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन ने टीम इंडिया को एक खास सलाह दी है।

हैडिन का मानना है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में खराब फील्डिंग की समस्या से उबरने के लिये अपने रवैये में बदलाव करना होगा। भारतीय फील्डरों ने खासकर यशस्वी जायसवाल ने पहले टेस्ट में कई कैच टपकाये। भारत को बेन स्टोक्स की टीम ने पांच विकेट से हराकर श्रृंखला में 1.0 से बढत बना ली।

आस्ट्रेलिया के लिये 66 टेस्ट खेल चुके हैडिन ने कहा,‘‘ हर दौर में हर महान टीम फील्डिंग में भी शानदार रही है। शुभमन गिल को भी इस टीम में इसकी शुरूआत करनी चाहिये। इसके लिये रवैये में बदलाव की जरूरत है। आप अच्छी फील्डिंग करना चाहते हैं और हर समय प्रतिस्पर्धी रहना चाहते हैं, यह रवैये की बात है।’’

हैडिन ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में भी कैचिंग का स्तर बहुत खराब था। उन्होंने कहा ,‘ इस साल आईपीएल में कैचिंग बहुत ही लचर रही। हमने प्रतिभाशाली गेंदबाजों और बल्लेबाजों की बात की लेकिन असल समस्या कैचिंग की थी।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इतना जरूर कहूंगा कि सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग टीम बनने का तरीका तलाशना होगा क्योंकि प्रतिभा की कमी नहीं है।’

दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया और शुभमन गिल के सामने दो बड़ी चुनौती है। एक तो एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दूसरा जसप्रीत बुमराह का न खेल पाना। इस मैदान पर आज तक टीम इंडिया एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। दूसरी तरफ रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article