क्रिकेट

टेस्ट में 6 साल बाद होगी स्विंग के किंग की वापसी, इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

Bhuvneshwar Kumar ranji trophy: अपनी स्विंग से बल्लेबाजों को परेशान करने वाले भुवनेश्वर कुमार की 6 साल बाद क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेंट में वापसी होने वाली है।

Image

भुवनेश्वर कुमार (फोटो- ICC)

Bhuvneshwar Kumar ranji trophy: भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 6 साल के अंतराल के बाद आखिरकार रेड बॉल के साथ गेंदबाजी करते नजर आने वाले हैं। एक समय भारतीय क्रिकेट में अगली बड़ी चीज के रूप में पहचाने जाने वाले,भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी बार 2018 में किसी भी प्रकार की रेड-बॉल क्रिकेट खेली थी। उनका आखिरी टेस्ट मैच, 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इसके बाद से उन्होंने

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्विंग विशेषज्ञ भुवी अगले साल 5 जनवरी से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में टीम उत्तर प्रदेश का हिस्सा होंगे। वह केरल के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे लेकिन बाकी सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में ये उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन

बता दें कि भुवी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने क्रमशः 16 और 11 विकेट लिए थे। यूपीसीए की चयन सलाहकार समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने News18 को बताया कि 'भुवनेश्वर कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं में व्यस्त हैं और वह दूसरे मुकाबले के लिए भी उपलब्ध रहेंगे।'

भुवनेश्वर कुमार का टेस्ट रिकॉर्ड

21 टेस्ट मैचों में भुवनेश्वर कुमार ने 26 की औसत और 53 की स्ट्राइक रेट से 63 विकेट लिए हैं। उन्होंने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया और 552 रन बनाए, जिसमें उनके नाम तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 70 मैचों में 218 विकेट और बल्ले से 2433 रन हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article