क्रिकेट

Ben Stokes Surgery: भारत दौरे पर आने से पहले इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की हुई सर्जरी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 30, 2023, 12:05 PM IST

Ben Stokes Knee Surgery: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज बेन स्टोक्स ने जनवरी 2024 में होने वाले इंग्लैंड के भारत दौरे से पहले अपने घुटने की सर्जरी कराई है। ये सर्जरी सफल रही है और उम्मीद है कि भारत आने तक वो पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। टी20 विश्व कप 2024 में अगर उन्हें अपनी टीम को मजबूती देनी है तो उनका फिट होना जरूर होगा।

Image

बेन स्टोक्स

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बेन स्टोक्स ने घुटने की सर्जरी कराई
  • भारत दौरे पर आने से पहले कराई सर्जरी
  • जनवरी 2024 में भारत आएगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने बताया है कि उनके घुटने की सर्जरी सफल रही है और अब उनके पुनर्वास का समय है। स्टोक्स हाल ही में वनडे क्रिकेट विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए वनडे संन्यास से बाहर आए थे, जहां वो एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलते दिखे थे। उनके घुटने की समस्या ने उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने से रोका था। इंग्लैंड की टीम को अगले साल जनवरी में भारत का दौरा करना है और ऐसे में स्टोक्स का फिट रहना उनकी टीम के लिए जरूरी होगा।

इंग्लिश क्रिकेट टीम खराब क्रिकेट विश्व कप 2023 के बाद अब अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2024 को लक्ष्य लेकर चल रही है। उनका भारत दौरा इसी कड़ी में तैयारी की शुरुआत होगी और ऐसी स्थिति में बेन स्टोक्स का फिट रहना जरूर होगा। बेन स्टोक्स ने अपने घुटने की सर्जरी कराने के बाद ट्वीट किया, इसमें उन्होंने कहा, "अंदर और बाहर, चाकू के नीचे रहने का समय समाप्त, अब रिहैब शुरू होता है।"

बेन स्टोक्स ने वनडे संन्यास का फैसला पलटते हुए इंग्लैंड वनडे टीम में वापसी की थी और विश्व कप खेला था। हालांकि इसका कुछ फायदा नहीं हुआ और इंग्लैंड अपने खिताब का बचाव नहीं कर सका। वे 9 मैचों में सिर्फ 3 मुकाबले ही जीत पाए थे। हालांकि 2025 में पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी का टिकट उन्होंने जरूर हासिल कर लिया।

स्टोक्स की घुटने की सर्जरी इसलिए बहुत अहम है क्योंकि वो अगले साल भारत दौरे पर टीम की एक लीडर की तरह अगुवाई करना चाहते हैं और उसके बाद जून 2024 में अमेरिका/वेस्टइंडीज में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करने में अहम योगदान देना चाहेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article