क्रिकेट

आईपीएल से पहले बीसीसीआई का बड़ा फैसला, इस घरेलू टूर्नामेंट से हटाया इंपैक्ट प्लेयर रूल

बीसीसीआई ने आईपीएल से पहले घरेलू क्रिकेट क्रिकेट सैयद मोदी में इंपैक्ट प्लेयर रूल को हटा दिया। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ को शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट से खत्म करने का बीसीसीआई का यह फैसला तब आया है जब उसने इस नियम को 2027 तक आईपीएल में बरकरार रखने के फैसला किया।

Image

इंपैक्ट प्लेयर रूल (साभार-BCCI)

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम को खत्म करने का फैसला किया है। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ प्रावधान को कुछ साल पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में लागू किया गया था। इसके बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग में लागू किया गया। बीसीसीआई ने सोमवार को राज्य संघों को बताया, ‘‘कृपया ध्यान दें कि बीसीसीआई ने मौजूदा सत्र के लिए ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के प्रावधान को खत्म करने का फैसला किया है।’’

‘इम्पैक्ट प्लेयर’ को शीर्ष घरेलू टी20 टूर्नामेंट से खत्म करने का बीसीसीआई का यह फैसला तब आया है जब उसने इस नियम को 2027 तक आईपीएल में बरकरार रखने के फैसला किया। इस नियम के कारण आईपीएल के बीते सत्र में 250 रन से अधिक के कई स्कोर बने हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सहित कई मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने इस नियम की आलोचना की है।

रोहित ने एक पॉडकास्ट कहा था कि इससे हरफनमौला खिलाड़ियों का विकास प्रभावित होगा। सौराष्ट्र के मुख्य कोच नीरज ओडेदरा ने बीसीसीआई के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा बदलाव है। यह आईसीसी के प्रमुख टूर्नामेंटों का हिस्सा नहीं है। ऐसे में यह उन क्रिकेटरों के लिए अच्छा होगा जो घरेलू सत्र के बाद भारत के लिए खेलना चाहते हैं।’’

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article