क्रिकेट

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी के हाथ आई कमान

बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले होने वाले इंडिया-ए टीम को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। सितारों से सजी युवा टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में सौंपी गई है।

Image

अभिमन्यु ईश्वरन

मुंबई: बीसीसीआई की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को इंडिया-ए के इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल जैसे टेस्ट प्लेयर्स से सजी टीम की कमान अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन के हाथ में सौंपी गई है। विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। टीम में घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले करुण नायर की वापसी हुई है।

टीम में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके यशस्वी जयसवाल, करुण नायर,ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर),मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा,सरफराज खान को जगह दी गई है। इस दौरे को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले युवा खिलाड़ियों के लिए अभ्यास माना जा रहा है।

ऐसा है इंडिया-ए के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम ( India A vs England Lions Schedule)

30 मई से शुरू होने वाले दौरे पर इंडिया-ए की टीम इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दो अनाधिकारक टेस्ट मैच खेलेगी। पहला मैच 30 मई से 2 जून के बीच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस मैदान पर खेला जाएगा। दूसरा मैच नॉर्थैम्पटन काउंटी ग्राउंड पर 6 जून से 9 जून के बीच आयोजित होगी। इंडिया-ए के दौरे का अंत भारतीय टेस्ट टीम के साथ 13 से 16 जून के बीच अभ्यास मैच के साथ होगा। इस टीम के कुछ खिलाड़ियों को भारतीय टेस्ट टीम में भी चुने जाने की पुरजोर संभावना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए टीम:

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

नोट: शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले टीम में शामिल होंगे।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article