क्रिकेट

एंजेलो मैथ्यूज 'टाइम आउट' विवाद पर शाकिब अल हसन की दो टूक, फैसले पर नहीं है कोई मलाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 7, 2023, 05:30 AM IST

बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट विवाद पर कहा है कि उन्हें अपने फैसले पर कोई मलाल नहीं है। जानिए शाकिन ने इस बारे में क्या कहा?

Image

एंजेलो मैथ्यूज

Photo : AP

नई दिल्ली: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सोमवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले की विश्व कप में सेमीफाइनल के लिहाज से कोई अहमियत नहीं बची थी। लेकिन एंजेलो मैथ्यूज टाइम आउट विवाद ने इस मैच को हमेशा के लिए रिकॉर्ड बुक्स में अमर कर दिया। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एजेंलो मैथ्यू बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की अपील पर टाइम आउट करार दिए गए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 146 साल लंबे इतिहास में किसी खिलाड़ी को पहली बार इस तरह आउट होकर पवेलियन वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

नहीं है फैसले पर कोई मलाल

एंजेलो मैथ्यूज के इस तरह आउट होने की बात क्रिकेट प्रशंसकों को नागवार गुजरी और सभी खेल भावना को दर किनार करने वाले इस निर्णय की आलोचना में जुट गए। ऐसे में 3 विकेट के अंतर से जीत के बाद प्रेजेंटशेन के दौरान बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने फैसले का कोई मलाल नहीं है क्योंकि यह नियमों के अनुसार है।

नियमों के अनुरूप हुआ फैसला

शाकिब ने कहा,'जब खेल रुका हुआ था तो एक क्षेत्ररक्षक ने मुझे आकर कहा कि हमें अंपायर से अपील करनी चाहिए क्योंकि काफी समय हो गया है। हमने ऐसा किया और अंपायर ने उसे आउट दिया। मैं उसे अंडर-19 के दिनों से जानता हूं। वह मेरे पास आया और अपील वापस लेने को कहा। मैंने उसे कहा कि मैं आपकी स्थिति को समझता हूं। यह दुर्भाग्यशाली है लेकिन नियमों के अनुसार है।'

आईसीसी को बदल देना चाहिए नियम

खेल भावना से जुड़े सवाल पर शाकिब ने कहा कि अगर ऐसा है तो आईसीसी को नियम बदल देना चाहिए। उन्होंने कहा,'अगर ऐसा है तो आईसीसी को इस पर गौर करना चाहिए और नियम को बदल देना चाहिए।'

(भाषा इनपुट के साथ)

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article