क्रिकेट

T20 World Cup 2024: इस खिलाड़ी को किया गया नजरअंदाज, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया बुमराह के बाद कौन था मैच विनर

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। मैच के हीरो रहे थे जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, लेकिन आकाश चोपड़ा के अनुसार एक और खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच का हकदार था।

Image

टीम इंडिया (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • बुमराह के अलावा यह था POTM का हकदार
  • भारत ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हराया
  • आकाश चोपड़ा ने की इस खिलाड़ी की तारीफ

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया रविवार को 6 रन से जीतने में कामयाब रही तो इसके पीछे जसप्रीत बुमराह सबसे बड़ी वजर रहे। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी में केवल 14 रन दिए और 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उन्होंने बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को उस वक्त पवेलियन भेजा जब टीम इंडिया को इसकी सख्त जरुरत थी। बुमराह ने 24 गेंद में 15 रन डॉट डाले। लेकिन बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बीच क्रिकेट फैंस एक और मैच विनर को भूल गए। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट के माध्यम से आरोप लगाया कि इस खिलाड़ी को नजरअंदाज किया गया।

आकाश चोपड़ा ने अक्षर की तारीफ की

आकाश चोपड़ा ने बुमराह के बाद अक्षर पटेल को टीम इंडिया का दूसरा मैच विनर बताया। उन्होंने लिखा 'बुमराह के बाद अक्षर पटेल थे जो कल प्लेयर ऑफ द मैच के हकदार थे। उन्हें कल के मैच में अंडररेटेड समझा गया। लेकिन इस बारे में सोचें-

4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 20 रन बनाए, जो सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे के कुल रन से ज्यादा था। इसमें विराट कोहली के भी रन जोड़ लें तो यह 21 होता है। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में उस्मान खान को उस वक्त किया जब दो-तीन गेंदबाज असफल रहे, क्योंकि और 15-20 रन की साझेदारी से टीम इंडिया मैच से बाहर हो जाती। इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में केवल 2 रन खर्चे। अक्षर ने क्या शानदार प्रदर्शन किया।

टीम इंडिया के बचे हैं दो मैच

टीम इंडिया को अभी दो और मुकाबले खेलने हैं। 4 प्वाइंट के साथ टीम इंडिया फिलहाल नंबर वन पर काबिज है। अब टीम इंडिया को 12 जून को यूएसए के खिलाफ और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। एक और जीत टीम इंडिया की जगह सुपर-8 में पक्की कर देगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article