क्रिकेट

IND vs AUS: स्टार्क के बाद ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका, अब भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

Pat Cummins Injured: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए मंगलवार का दिन कुछ खराब खबरें लेकर आया है। एक तरफ जहां उनके स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वहीं, एक और दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को लेकर खबर है कि चोटिल होने के कारण वो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गया है।

Image

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को डबल झटका

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को लगा डबल झटका
  • मिचेल स्टार्क ने लिया टी20 से संन्यास, अब पैट कमिंस हुए चोटिल
  • भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवर सीरीज से बाहर हुए कमिंस

IND vs AUS Series 2025: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक दिन में दो झटके लगे हैं, पहले मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर आई और अब दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ इस साल के आखिर में होने वाली एशेज श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए उनके रिहैबिलिटेशन की व्यवस्था की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया एक अक्टूबर से न्यूज़ीलैंड के साथ तीन टी20 मैच खेलेगा। उसके बाद वह भारत के खिलाफ तीन वनडे (19-25 अक्टूबर) और पांच टी20 मैच (29 अक्टूबर से आठ नवंबर) खेलेगा।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज 21 नवंबर से पर्थ में शुरू होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, "कमिंस को भारत (और न्यूजीलैंड) के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा और वह इस बीच रिहैबिलिटेशन पर रहेंगे।"

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!