क्रिकेट

AUS vs WI Live Streaming: कब और कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला

AUS vs WI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि वह कम से कम टी20 में अपना दम दिखाए और ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे।

Image

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

AUS vs WI Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज 20 जुलाई से होने जा रहा है। आखिरी मुकाबला 28 जुलाई को वॉर्नर पार्क, सेंट्स किट्स में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने वाली वेस्टइंडीज के पास टी20 में सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। 27 रन पर ऑलआउट होने के बाद वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि अपने फैंस को इस सीरीज के माध्यम से कुछ अच्छी यादें दे। ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के कंधों पर है जबकि वेस्टइंडीज का नेतृत्व शाई होप कर रहे हैं।

हेड टू हेड में कौन कहां

दोनों टीमों के बीच आमने-सामने का टी20I रिकॉर्ड 11-11 से बराबर है, और विंडीज़ पिछले छह मैचों में केवल एक जीत हासिल कर पाई है। भारत और श्रीलंका में होने वाले 2026 के टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह अहम मुकाबला होने वाला है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs WI 1st T20I Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला 21 जुलाई, सोमवार को खेला जाएगा।

कहां होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs WI 1st T20I Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला सबीना पार्क जमैका में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs WI 1st T20I Match Timing)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 5.30 बजे होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले 5 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला (AUS vs WI 1st T20I Match On Tv)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला टीवी पर नहीं प्रसारित होगा।

कहां देखें कब ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (AUS vs WI 1st T20I Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहले टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप (Fancode App) पर देखी जा सकती है।

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम (Australia vs West Indies Team)

ऑस्ट्रेलिया टीम (Australia Squad): मिशेल ओवेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, मैथ्यू कुहनेमन, बेन ड्वार्शुइस

वेस्टइंडीज टीम (West Indies Squad): एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, जेडिया ब्लेड्स, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, गुडाकेश मोटी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article