क्रिकेट

AUS vs SA WTC Final Live Streaming: जानिए कब और कहां खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला

AUS vs SA World Test Championship Final Live Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

पैट कमिंस और टेंबा बावुमा। (फोटो- ICC/Pakistan Cricket X)

Photo : Twitter

Australia vs South Africa World Test Championship Final Live Streaming: दुनिया की सबसे क्रिकेट बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का रोमांच शुरू होगा। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है। टीम ने पिछले संस्करण के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को 209 से पटखनी देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, टीम की नजर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो टीम चैम्पियनशिप के फाइनल में पहली बार पहुंची है और टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। टीम फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला कब खेला से जाएगा (AUS vs SA World Test Championship Final Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला बुधवार (11 जून 2025) से खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा। (AUS vs SA World Test Championship Final Match Venue)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (AUS vs SA World Test Championship Final Match Time)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (AUS vs SA World Test Championship Final Match On Tv)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (AUS vs SA World Test Championship Final Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो-हॉटस्टारपर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article