क्रिकेट

Asia Cup 2023: एशिया कप के लिए कब घोषित होगी भारतीय टीम, तारीख आई सामने

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 17, 2023, 11:20 AM IST

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीम घोषित हो चुकी है। अब सभी की नजर टीम इंडिया के स्क्वाड पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक से दो दिनों के अंदर टीम की घोषणा हो सकती है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका के संयुक्त मेजबानी में 30 अगस्त से एशिया कप का आगाज होने वाला है। टूर्नामेंट में पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल टीम के बीच खेला जाएगा। एशिया कप में हिस्सा लेने वाली 6 टीमों में से तीन टीमों का ऐलान हो चुका है। अब सब की नजर टीम इंडिया के स्क्वाड पर है। लेकिन अब जल्द इंतजार खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20 अगस्त को एशिया कप के लिए बीसीसीआई टीम की घोषणा कर सकती है।

15 नहीं, 18 सदस्यीय टीम का होगा ऐलान

इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर जल्द ही टीम का ऐलान कर सकते हैं। अभी तक खबर आ रही थी कि एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जाएगी। लेकिन अब चयन समिति 18 सदस्यीय टीम का चयन करेगी। एशिया कप के तुरंत बाद भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उस दौरान इस घटाकर 15 कर दिया जाएगा। भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज होगा।

कल होगा फिटनेस टेस्ट

चोटिल केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वे 80 प्रतिशत तक फिट हो पाए हैं। उनके फिट होने का इंतजार किया जा रहा है। टीम सलेक्शन से पहले 18 अगस्त को दोनों खिलाड़ी फिटनेस टेस्ट के लिए मौजूद रहेंगे। फिटनेस टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। बता दें कि एशिया कप का रोमांचक मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका में खेला जाएगा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article