क्रिकेट

Asia Cup 2023: मेजबान पाकिस्तान ने रखा भारत के मैचों को लेकर 'हाइब्रिड मॉडल' वाला प्रस्ताव

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2023, 08:27 PM IST

पाकिस्तान ने एशिया कप 2023 में भारत के मैचों के आयोजन के लिए एशिया क्रिकेट काउंसिल के सामने हाइब्रिड मॉडल वाला प्रस्ताव रखा है। जानिए क्या है पूरा मामला? पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने इस बारे में क्या कहा है।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम

Photo : ANI

लाहौर: एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान के लिए गले की हड्डी बन गया है। बीसीसीआई द्वारा एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से साफ तौर पर इनकार किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल वाला प्रस्ताव भारतीय टीम के मैचों को लेकर रखा है। जिसमें पाकिस्तान अपने मैच घरेलू सरजमीं पर और भारतीय टीम न्यूट्रेल वेन्यू पर खेलेगी।

बिलावल भुट्टो की भारत यात्रा से है आस

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अगले महीने भारत दौरे पर जाने वाले हैं। गोवा में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन काउंसिल की बैठक में वो शिरकत करेंगे। ऐसे में नजम सेठी को लगता है कि उनकी भारत यात्रा इस समस्या के समाधान में मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा, हमसे कहा गया है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर रहे हैं। अगर ऐसा साल 2025 में पाकिस्तान में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान होगा तो शायद भारत पाकिस्तान दौरे के लिए राजी हो जाए। सेठी ने प्रेस को संबोधित करते हुए आगे कहा, हमें एशिया कप का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर करने और विश्व कप के लिए भारत दौरे पर जाने की सलाह दी गई है।

विश्व कप में भारत को भी लागू करना पड़ेगा हाइब्रिड मॉडल

नजम सेठी ने कहा, अगर पाकिस्तान भारत के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करता है। तो भारत को भी आगामी अक्टूबर नवंबर में अपनी मेजबामी में विश्व कप के दौरान ये हाइब्रिड मॉडल अपनाना होगा। हमें लगता है कि आगामी विश्न कप के दौरान भी यह हाइब्रिड मॉडल लागू हो सकता है। पहले पाकिस्तान में सुरक्षा का मुद्दा था लेकिन अब ऐसा कोई मसला नहीं है तो भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए क्यों तैयार नहीं है।

एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने नहीं दिया है पीसीबी को जवाब

बीसीसीआई के मौजूदा महा सचिव जय शाह एसीसी के अक्ष्यक्ष भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के प्रस्ताव पर फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अन्य एसीसी सदस्य भी चाहते हैं कि एशिया कप 2023 का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर हो जिससे कि खर्च कम हो और मेजबानी पाकिस्तान ही करे।

छह देश करेंगे एशिया कप 2023 में शिरकत

एशिया कप 2023 में पाकिस्तान, भारत, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें शिरकत करेंगी। एक टीम क्वालीफायर्स के जरिए टूर्नामेंट में एंट्री करेगी। जो कि फिलहाल नेपाल में खेला जा रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article