टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि आईपीएल के दौरान अय्यर उनकी हरकतों के खुश नहीं थे। पंजाब किंग्स के एक पॉडकॉस्ट में हरलीन देओल से बात करते हुए अर्शदीप ने इस बात का खुलासा किया। अर्शदीप सिंह ने कहा 'जब मैं बाउंड्री लाइन के करीब फील्डिंग कर रहा था, तब अचानक श्रेयस ने आवाज लगाकार मुझे कहा कि अर्श क्या कर रहे हो? उन्होंने मुझे गेंदबाजी सौंप दी। मैं समान्यतौर पर पहला, दूसरा, 17वां और 20वां ओवर फेंकता हूं, लेकिन उन्होंने 11वें ओवर में ही मुझे गेंद सौंप दी। मुझे इस पर हैरानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि ऐसा क्यों किया गया।
अय्यर ने कहा कि गेम पर फोकस करो। अगर गेंदबाजी अच्छी होती है तो कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन जैसे ही गेंदबाजी खराब हो तो सब कहते थे कि तुम्हारा ध्यान गेम पर नहीं है।
रील बनाने के लिए भी मिली थी चेतावनी
पंजाब किंग्स के कप्तान अय्यर अकेले नहीं थे जो आईपीएल के दौरान अर्शदीप से नाराज थे। बीसीसीआई ने भी उनकी हरकतों पर नाराजगी जताई थी। दरअसल आईपीएल मैच के बाद टीम बस में अर्शदीप ने खूब रील बनाए थे और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिस पर बीसीसीआई ने आपत्ती जताई थी। आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने कहा था कि मैच के दौरान यह सब करना किसी भी खिलाड़ी के लिए ठीक नहीं है। बीसीसीआई के इस फैसले के बाद सब बंद कर दिया गया था।
पंजाब किंग्स नहीं कर पाई थी क्वालीफाई
आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत करने के बावजूद अय्यर एंड कंपनी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। पंजाब ने शुरुआत के 7 मैच में से 6 में जीत दर्ज की थी, लेकिन उसके बाद उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा। नतीजा आईपीएल 2026 में पंजाब ने 7 जीत के साथ नंबर 5 पर फिनिश किया था। अय्यर ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए थे।Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-
