क्रिकेट

ICC CHAMPIONS TROPHY 2025: दक्षिण अफ्रीका को लगा करारा झटका, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हुआ धाकड़ गेंदबाज

दक्षिण अफ्रीका का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम का ऐलान करने के दो दिन बाद ही करारा झटका लगा है। टीम का धाकड़ तेज गेंदबाज चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

Image

एनरिक नॉर्खिया और लुंगी नगिडी

जोहन्सबर्ग: टेम्बा बावूमा की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम के ऐलान के दो दिन बाद ही करारा झटका लगा है। टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया चोट की वजह से टूर्नामेट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कौन लेगा इसका ऐलान अबतक दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने नहीं किया है। उनकी पीठ में चोट लगी है।

टी20 विश्व कप के बाद से नॉर्खिया नहीं खेले हैं कोई अंतरराष्ट्रीय मैच

नॉर्खिया टी20 विश्व कप 2024 के बाद से एक भी मैच दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं खेल सके हैं। वो SA20 लीग के मौजूदा सीजन से भी बाहर हो गए हैं। नॉर्खिया कब तक फिट होंगे इस बारे में भी कोई अपडेट नहीं है ऐसे में उनके आईपीएल में खेलने पर भी संशय बना हुआ है। नॉर्खिया आईपीएल में 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े हैं। उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए कोलकाता ने 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

ऐसा है दक्षिण अफ्रीका का कार्यक्रम

ग्रुप बी में शामिल दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को कराची में अफगानिस्तान के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 25 फरवरी को रावलपिंडी में होगा। प्रोटियाज अपना तीसरा और आखिरी लीग मैच कराची में इंग्लैंड से 1 मार्च को खेलेगी।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डि जोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी नगिडी, एनरिक नॉर्खिया, कगिसो रबाडा, रियान रिकलटेन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वान डर डुसें।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article