ODI World Cup, Anrich Nortje And Sisanda Magala Ruled Out: वनडे वर्ल्ड कप की उलटी गिनटी शुरू हो चुकी है। भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड का आगाज होने वाला है। इसको लेकर भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका सहित कई टीमों ने ऐलान भी कर दिया है। लेकिन, इस बीच दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के दो धाकड़ खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, एनरिक नोर्किया और सिसंडा मगाला के टीम से बाहर होने पर दक्षिण अफ्रीका के सफेद गेंद के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि भी कर दी है।
नोर्किया और मगाला टीम से हुए बाहर
दक्षिण अफ्रीका के घातक गेंदबाज एनरिक नोर्किया और सिसंडा मगाला चोट के कारण वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के 15 सदस्यीय टीम में एंडिले फेहलुकवायो और लिजाद विलिसम को शामिल किया गया है। बता दें कि नोर्किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन की शिकायत की थी। वहीं, सिसंडा मगाला भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हो गए थे।
वनडे वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम (अपडेट)
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फहलुकवायो, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन, लिजाद विलियम्स।
