क्रिकेट

Video: आंद्रे रसेल हुए गलतफहमी का शिकार, दो रन दौड़कर भी हो गए आउट

Andre Russell Runout: कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गए जो कि पूरी टीम पर भारी पड़ गई। दरअसल जब रसेल केवल 7 रन पर खेल रहे थे तो उनके और वेंकटेश अय्यर के बीच कॉर्डिनेशन में कमी दिखी जिसके चलते विस्फोटक बल्लेबाज रनआउट होकर पवेलियन की ओर चले गया।

Image

आंद्रे रसेल रनआउट (फोटो- Screengrab/BCCI/IPL)

Andre Russell Runout: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल एक बड़ी गलतफहमी का शिकार हो गए जो कि पूरी टीम पर भारी पड़ गई। दरअसल जब रसेल केवल 2 रन पर खेल रहे थे तो उनके और वेंकटेश अय्यर के बीच कॉर्डिनेशन में कमी दिखी जिसके चलते विस्फोटक बल्लेबाज रनआउट होकर पवेलियन की ओर चले गया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने 6.1 ओवर में ही 5 विकेट गंवा दिए थे। टीम के सारे स्टार बल्लेबाज आउट हो गए थे। ऐसे में वेंकटेश अय्यर और इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आए मनीष पांडे ने पारी को संभाला। इन दोनों ने शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर को 120 पार ले गए। 17वें ओवर में जब मनीष पांडे आउट हुए तो केकेआर के खेमे में दुख के साथ-साथ खुशी भी थी क्योंकि आंद्रे रसेल आने वाले थे। रसेल ने आते ही पहली ही गेंद पर छक्का जड़ और अपने फॉर्म का नजारा पेश किया लेकिन वे इससे पहले टीम के स्कोर को आगे ले जाते 17वें ओवर में गजब के रनआउट का शिकार हो गए। उनका वेकटेश अय्यर के साथ कॉर्डिनेशन ठीक नहीं रहा और लगभग दो रन दौड़न े के बाद भी रसेल को पवेलियन की ओर जाना पड़ा।

(खबर अपडेट की जा रही है)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article