क्रिकेट

अंबाती रायडु का यू-टर्न, सुपर किंग्स की ओर से इस लीग में नजर आएंगे खेलते

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 21, 2023, 12:35 PM IST

MLC, Ambati Rayudu: आईपीएल की तरह अब मेजर लीग क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है। इस लीग का आगाज अगले महीने 13 जुलाई से होगा। इसमें आईपीएल फ्रेंचाइजी की तीन टीम भी हिस्सा ले रही है। देखें चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की नई टीम में कौन-कौन खिलाड़ी शामिल हैं।

Image

अंबाती रायडु, रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे। (फोटो- अंबाती रायडु के ट्विटर से)

Photo : Twitter

MLC, Ambati Rayudu: क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह चुके भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडु एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आएंगे। आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले से पहले आईपीएल को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब वे चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की नई टीम टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। टेक्सास सुपर किंग्स ने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टेक्सास सुपर किंग्स की टीम मेजर लीग क्रिकेट में उतरेगी और टीम की कमान आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस संभालेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत अगले महीन 13 जुलाई से होगी। ओपनिंग मैच में टेक्सास सुपर किंग्स और लॉस एंजेलिस नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

टीम को लेकर सीईओ ने क्या कहाTaipei Open: प्रणय की विजयी शुरुआत, इस देश के खिलाड़ी को 9 साल बाद फिर हराया

चेन्नई सुपर किंग्स लिमिटेड के सीईओ केएस विश्वनाथन ने कहा कि हम फाफ डु प्लेसिस के साथ अपने लंबे रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में एसए20 में जोगर्ब सुपर किंग्स का नेतृत्व किया और हमें टेक्सास में भी उनके नेतृत्व में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। आगे उन्होंने कहा कि टीम में अंबाती रायडु, डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, ड्वेन कॉन्वे के अलावा कई खिलाड़ियों को साइन करके खुश हूं।

टेक्सास सुपर किंग्स स्क्वाड

फाफ डु प्लेसिस(कप्तान), डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर, डेविड मिलर, डेनियल सैम्स, गेराल्ड कोएत्जी, ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायडु, रस्टी थेरॉन, केल्विन सैवेज, लाहिरू मिलंथा, मिलिंद कुमार, सामी असलम, कैमरन स्टीवेंसन, कोडी चेट्टी, जिया शहजाद, सैतेजा मुक्कमल्ला।

एमएससी में उतरेंगी ये छह टीमें

  • टेक्सास सुपर किंग्स
  • लॉस एंजेलिस नाइटराइडर्स
  • न्यूयॉर्क मुंबई इंडियंस
  • सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स
  • वॉशिंगटन फ्रीडम
  • सिएटल ओरकास
शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article