क्रिकेट

T20 World Cup: कप्तान रोहित के साथ दिल्ली में अनौपचारिक मुलाकात करेंगे चीफ सेलेक्टर अगरकर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 28, 2024, 01:17 AM IST

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से खेला जाना है। इस बार यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा की जानी है।

Image

रोहित शर्मा और अजीत अगरकर (साभार-BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन
  • दिल्ली में मिलेंगे रोहित और अजीत अगरकर
  • 15 नामों पर हो सकती है चर्चा

राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम को लेकर यहां अनौपचारिक बैठक होने की उम्मीद है। विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की आखिरी तारीख एक मई है। ऐसा समझा जाता है कि अगरकर शनिवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेली गयी आईपीएल मैच के लिए विशेष रूप से दिल्ली आए थे, क्योंकि उन्हें कप्तान रोहित के साथ बातचीत करने का मौका मिल सके और अंतिम टीम चुनने के लिए अपने सहयोगियों के साथ बैठक से पहले उनके लिए चीजें स्पष्ट हो।

टीम में कुछ स्थानों को लेकर चर्चा की जरूरत है। इसमें सबसे अहम हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी फिटनेस है। अगर हार्दिक को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिलती है तो शिवम दुबे और रिंकू सिंह में से केवल एक को ही जगह दी जा सकती है।

विकेट कीपर के विकल्प के लिए ऋषभ पंत के साथ संजू सैमसन और लोकेश राहुल के नामों को लेकर चर्चा होगी। तेज गेंदबाजी और स्पिनरों को लेकर भी चीजें स्पष्ट नहीं है। जसप्रीत बुमराह शानदार लय में है तो वहीं अनुभवी मोहम्मद सिराज का आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और युजवेंद्र चहल में टीम के तीसरे स्पिनर के लिए मुकाबला होगा। बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण अक्षर का दावा ज्यादा मजबूत है।

End of Article