क्रिकेट

SL vs IND: कौन है दुनिया का सबसे बढ़िया स्लिप का फील्डर? स्पिन के खिलाफ पकड़े हैं स्टीव स्मिथ से ज्यादा कैच

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने जडेजा की गेंद पर उम्दा कैच लपका। उसके बाद धनंजय डी सिल्वा ने भी स्पिन गेंदबाज के खिलाफ शानदार कैच लपका। इसके चलते डी सिल्वा एक खास लिस्ट में शामिल हो गए। अजिंक्य रहाणे इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

Image

अजिक्य रहाणे ने स्पिन के खिलाफ स्लिप पर पकड़े हैं सबसे ज्यादा कैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में फील्डिंग बेहद अहम मानी जाती है। एक फील्डर अपनी उम्दा फील्डिंग से मैच का परिणाम बदलने की काबिलियत रखा है। टेस्ट क्रिकेट में स्लिप के खिलाड़ी पर ज्यादा दबाव होता है, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो स्लिप के बेहतरीन फील्डर माने जाते हैं, जो स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ अपनी पैनी निगाह और फुर्ती से कैच लपकते हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दौरान स्लिप फील्डिंग को लेकर एक गरमा-गरम बहस छिड़ी। क्योंकि, केएल राहुल और धनंजय डी सिल्वा ने स्लिप पर शानदार कैच लपका। धनंजय डी सिल्वा ने स्पिन के खिलाफ स्लिप पर 59वां कैच लपका। वह एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

स्पिन के खिलाफ स्लिप पर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे पहले स्थान पर हैं। अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 102 कैच पकड़े हैं। वहीं, स्लिप पर स्पिन के खिलाफ फील्डिंग करते हुए रहाणे ने सबसे ज्यादा 69 कैच लपके हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। स्मिथ ने स्लिप पर 67 कैच पकड़े हैं।

स्पिन के खिलाफ स्लिप पर सबसे ज्यादा कैच-

  • रहाणे- 69
  • स्मिथ-67
  • धनंजय डी सिल्वा- 59
  • मैथ्यूज-38

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर अजिंक्य रहाणे ने कमेंट्री में डेब्यू किया है। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से अपने कमेंट्री करियर में डेब्यू किया है। वह सोनी स्पोर्ट्स के कमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं। चौथे दिन के खेल शुरू होने से पहले अजय जडेजा के साथ बातचीत करते हुए अपनी स्लिप टेक्निक का खुलासा किया।

रहाणे ने खोले राज

एक्स्ट्रा इनिंग शो के स्कूल ऑफ क्रिकेट सेगमेंट में अजय जडेजा ने स्लिप फील्डिंग की टेक्निक पर स्पिन के खिलाफ दुनिया के सबसे उम्दा स्लिप फील्डर अजिंक्य रहाणे से बात की। अजिंक्य रहाणे ने बताया कि अक्सर जडेजा और अश्विन की गेंदबाजी के दौरान ज्यादा झुककर खड़े होते हैं।रहाणे ने बताया स्लिप पर फील्डर जितना झुककर खड़ा होगा। उतना ही कैच पकड़े में आसानी होती है। क्योंकि, स्पिनर्स की गेंद टर्न लेती है और इस पर फील्डिंग करना आसान नहीं होता है। अजिंक्य रहाणे ने यह भी बताया कि स्लिप पर फील्डिंग करते हुए फील्डर को कमर से झुकना चाहिए और बैलेंस बनाकर रखना चाहिए।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article