क्रिकेट

'ईशान किशन मिस्टर 361 है क्योंकि...', आखिर अजय जडेजा ने क्यों कही इतनी बड़ी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 09:24 AM IST

Ajay Jadeja on Ishan Kishan: ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़कर छाए हुए हैं। उनकी जमकर चर्चा हो रही है। भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज अजय जडेजा ने ईशान की शानदार पारी की सराहना की है। उन्होंने ईशान की सूर्यकुमार यादव से तुलना की।

Image

ईशान किशन

ईशान किशन ने चटोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 131 गेंदों में 24 चौकों और 10 छक्कों के दम पर 210 रन बनाए। ईशान को कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। ईशान ने जब से डबल सेंचुरी बनाई है, तब से लोगों की जुबान पर उनका नाम है। ईशान की क्रिकेट फैंस से लेकर विशेषज्ञ और पूर्व क्रिकेटर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज अजय जडेजा ने भी उनकी शानदार पारी की सराहना की है।

'ईशान मिस्टर 361 है क्योंकि...'

जडेजा ने सोनी स्पोर्ट्स के शो में बातचीत के दौरान ईशान की तुलना सूर्यकुमार यादव से की, जिन्हें मिस्टर 360 के नाम से जाना जाता है। सूर्यकुमार को यह नाम मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की काबिलियत की वजह से मिला है। जडेजा ने कहा, 'यह पीढ़ी इसी तरह बढ़ी है। वे ऐसा करने में सहज हैं। हालांकि, इतने लंबे समय तक ऐसा करने की काबिलियत इस पीढ़ी में बहुत कम देखते हैं। हर कोई इन दिनों ऐसे शॉट खेलता है। सिर्फ सूर्यकुमार को मिस्टर 360 प्लेयर मत कहिए।'

जडेजा ने ईशान को मिस्टर 361 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा, 'ईशान मिस्टर 361 है क्योंकि वह 360 डिग्री खेलता है और उसने दोहरा शतक जड़ा। उसने विकेट के सामने और पीछे भी रन बनाए। इस पीढ़ी में शॉट लगाने की क्षमता है लेकिन पारी को इतना लंबा खींचने की काबिलियत कम लोगों में दिखी है।'

सबसे तेज दोहरा शतक ठोका

ईशान ने दोहरा शतक ठोककर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। उन्होंने महज 126 गेंदों में डबल सेंचुरी कंप्लीट कर ली थी, जो वनडे इतिहास में सबसे तेज है। ईशान 50 ओवर के मैच में 200 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वह अभी 24 साल के हैं। बता दें कि टीम इंडिया ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रनों से शिकस्त। इस जीत के चलते भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप से बच गई। बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ 2-1 से सीरीज अपने नाम की।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article