क्रिकेट

एयर होस्टेस ने आसमान में धोनी को ऑफर की चॉकलेट, नजरों से माही ने कहा-शुक्रिया [देखें Video]

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 25, 2023, 07:50 PM IST

MS Dhoni vs Air Hostess: एमएस धोनी की कप्तानी में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवां खिताब अपने नाम किया। इन दिनों धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एयर होस्टेस माही को चॉकलेट देते हुई नजर आ रही हैं।

Image

धोनी को चॉकलेट देती एयर होस्टेस। (फोटो- निकिता जायसवाल के इंस्टाग्राम से)

MS Dhoni vs Air Hostess: विकेट के पीछे से मैच रुख बदल देने वाले एमएस धोनी ने आईपीएल के 16वें खिताबी के खिताबी मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की थी। फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस मात देकर आईपीएल का पांचवां खिताब अपने नाम किया था। इन दिनों चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी का नया रूप देखने को मिला। इस वीडियो में धोनी को एयर होस्टेस चॉकलेट ऑफर करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, धोनी ने बड़ा दिल दिखाते हुए सिर्फ एक चॉकलेट का पैकेट उठाया और बाकी चॉकलेट वापस कर दिया।

धोनी आईपीएल 5 ट्रॉफी जीतने वाले दूसरे कप्तान

आईपीएल में धोनी का जलवा बरकरार है। वे अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल का पांचवा खिताब दिला चुके हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 16वें सीजन के खिताबी मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस ट्रॉफी के साथ ही चेन्नई ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल में पांच खिताब जीतने वाली पहली टीम है।

2024 में खेलते नजर आएंगे धोनी

आईपीएल का 16वां सीजन शुरू होने से पहले धोनी के संन्यास लेने को अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन फाइनल जीतने के बाद धोनी ने खुद अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया था। धोनी ने कहा कि संन्यास लेने का यह अच्छा मौका है, लेकिन फैंस के प्यास को देखते हुए वह 2024 में खेलेंगे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article