SA vs NZ Semi Final: 'गिरने के बाद फिर खड़ा होना पड़ता है', हार के बाद भावुक खिलाड़ियों को एडेन मार्करम ने दी हिम्मत

न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप में इससे पहले कभी दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया था। बुधवार, 4 मार्च से पहले स्कोर 0-5 था। इस रिकॉर्ड को बदलने का यह कितना शानदार मौका था। सेमीफाइनल की रात और उस टीम के खिलाफ जो पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रही थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद शानदार थी और उनके कई खिलाड़ियों ने पिछले कुछ हफ्तों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में मिली हार के बाद मार्करम भावुक दिखे।

SA vs NZ Semi Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को एक बार फिर चोकर्स साबित कर दिया। कीवी टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में अपराजय चली आ रही दक्षिण अफ्रीका की टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच साल बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई।

Aiden Markram Statement

एडेन मार्करम ने खिलाड़ियों में भरा जोश, फोटो- एपी

पहले बल्लेबाजी करने हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बोर्ड पर लगाए। मार्को यान्सन ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने 12.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टिम साइफर्ट 58 रन और फिन एलन ने नाबाद 100 रन की पारी खेली। मैच हारने के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम भावुक दिखे।

End of Feed