क्रिकेट

AFG vs BAN 3rd ODI Highlights: रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली शतकीय पारी, अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया

AFG बनाम BAN लाइव, (अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश 3rd वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर ) AFG vs BAN 3rd ODI Live Score Online: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच शारजाह में खेला जा रहा है। इस मैच से जुड़े हर अपडेट और रिकॉर्ड्स से जुड़ी जानकारी नीचे देख सकते हैं।

Image

अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश तीसरा वनडे लाइव अपडेट्स

AFG बनाम BAN 3rd ODI Highlights: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। ये उनकी लगातार तीसरी वनडे सीरीज जीत है। दुबई के शारजाह स्थित शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा था। इस मैच में अफगानिस्तान की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी कर रहे हैं। वहीं बांग्लादेश की कमान मेहदी हसन मिजाज के पास थी।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने महमदुल्लाह की शानदार पारी के चलते 244 रन बनाए। टीम की शुरुआत खराब रही थी।बांग्लादेश के 6.2 ओवर में 53 रन पर एक विकेट गंवाने के बाद 72 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। इसके बाद महमुदुल्लाह ने मेहदी हसन मिराज के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की। महमुदुल्लाह ने 63 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और दबाव अफगानिस्तान पर वापस ला दिया। उन्होंने 98 रनों की पारी खेली लेकिन वह काफी नहीं रही। अफगानिस्तान की टीम ने रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक और उमरजई की पारी के चलते मैच आसानी से अपने नाम कर लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन, सौम्या सरकार, जाकिर हसन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), नसुम अहमद, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, नांगेयालिया खारोटे, फजलहक फारूकी।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article