मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा अगले महीने भारत में शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अनदेखी किये जाने के बाद काफी निराश हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें लाल गेंद के करियर में सुधार के बजाय अन्य प्रारूपों पर ध्यान लगाना चाहिए। जंपा ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, 'मैं बहुत निराश हूं, मैं इस दौरे के लिये टीम में होना पसंद करता। मुझे लगा कि मैं जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ रहा हूं, यह (विशेषकर) मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट का शानदार मौका होता।'
क्रिकेट
भारत दौरे के लिए हुई अनदेखी के बाद कंगारू क्रिकेटर कर रहा है टेस्ट से संन्यास पर विचार
- Agency by: Agency
- Updated Jan 14, 2023, 03:57 PM IST
