क्रिकेट

आकाश चोपड़ा ने चेन्नई टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, सरफराज और जुरेल दोनों बाहर

Team India Playing 11: भारत के पूर्व बल्लेबाज ने टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वॉड में अपने पसंद की प्लेइंग इलेवन चुनी है। लेकिन मजे की बात यह है कि उन्होंने अपने प्लेइंग इलेवन में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज को जगह नहीं दी है।

Image

टीम इंडिया (साभार-ICC)

Team India Playing 11: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैच की टेस्ट सीरीज 19 सितंबर से खेली जानी है। पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाएगा और इसके लिए टीम इंडिया के 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की वापसी हुई है, लेकिन क्या ये प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे?

इसका जवाब भारत के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने बताया है। उन्होंने चेन्नई टेस्ट में विकेट की परिस्थिति को देखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है जिसमें उन्होंने सरफराज खान और ध्रुव जुरेल दोनों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है। आकाश चोपड़ा का मानना है कि प्लेइंग इलेवन में सरफराज और ध्रुव जुरेल की जगह केएल राहुल और 20 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे ऋषभ पंत को शामिल किया जाएगा। हालांकि, गंभीर और रोहित के लिए जुरेल और सरफराज को बाहर रखने का फैसला लेना आसान नहीं होगा।

दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। जुरेल ने 3 मैच में 63.33 की औसत से 190 जबकि सरफराज खान ने इतने ही मैच में 50 की औसत से 200 रन बनाए थे। रांची टेस्ट की पहली पारी में तो जुरेल ऐसी स्थिति में 90 रन की पारी खेल भारत को निकाला था जब टीम संघर्ष कर रही थी।

आकाश चोपड़ा के अनुसार गेंदबाजी क्रम-

चेन्नई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने 3 स्पिन गेंदबाज और 2 तेज गेंदबाज को जगह दी है। स्पिन गेंदबाज के तौर पर उनके प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा हैं जबकि तेज गेंदबाजी के तौर पर मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को जगह मिली है।

आकाश चोपड़ा की प्लेइंगइ इलेवन-

Team India Playing 11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article