क्रिकेट

Today IPL Match 9 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए कब और कहां होंगे मुकाबले

Today IPL 2026 Match 9 May: आईपीएल 2026 में अब अंक तालिका की गणित जैसे-जैसे पेचीदा बनती जा रही है। वैसे-वैसे हर अगला मुकाबला रोचक होता जा रहा है। आज होने वाला मैच भी दोनों टीमों के लिए कुछ इन्हीं स्थितियों के बीच होने जा रहा है। यहां जानेंगे आज आईपीएल में किसका मैच है, किस मैदान पर होगा मुकाबला और क्या कहते हैं आंकड़े।

Image

आज किसका मैच है

Today IPL Match 9 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) दिलचस्प बन गया है। दूसरे चरण में अब टॉप-4 से नीचे की टीमें अपना दम दिखाना शुरू कर रही हैं और धीरे-धीरे अपने कदम आगे बढ़ा रही हैं। आईपीएल 2026 अंक तालिका की टॉप 4 टीमों को प्लेऑफ में क्वलाीफाई करने का मौका मिलेगा, लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से टॉप 4 टीमें नीचे मौजूद टीमों के खिलाफ हारती भी दिखी हैं, इससे टूर्नामेंट में रोमांच बढ़ चुका है। आज होने वाले मैच में भी दोनों टीमों के बीच कुछ ऐसी ही रोमांचक टक्कर होने वाली है।

आज किसका-किसका मैच हैः आईपीएल 2026 में आज एक मैच खेला जाएगा। ये मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होना है। दोनों ही टीमें के फिलहाल 12 अंक हैं, लेकिन इसमें से एक टीम टॉप-4 में है। जबकि दूसरी टीम टॉप-4 से बाहर है। इन दोनों ही टीमों को अगर प्लेऑफ में जाना है तो अपना हर अगला मुकाबला मजबूती के साथ जीतना होगा। आज राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने घर में खेल रही है और जिस तरह से इस सीजन में मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे हैं, ऐसे में राजस्थान और गुजरात के गेंदबाजों को हर परिस्थिति से निपटने को तैयार रहना होगा।

आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, कब और कहां होगा मुकाबला? (Today IPL Match Teams, Venue And Time)

किन टीमों का मैचकहां होगा मुकाबलामैच का समय
राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंसजयपुर (सवाई मानसिंह स्टेडियम)शाम 7:30 बजे

आईपीएल 2026 अंक तालिका में क्या है राजस्थान और गुजरात की ताजा स्थिति? (RR And GT In IPL 2026 Points Table)

आईपीएल 2026 की ताजा अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के बाद 12 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। जबकि, गुजरात टाइटंस की स्थिति उससे थोड़ा कमजोर है। गुजरात ने भी 10 मैच में से 6 मैच जीते हैं और उसके भी 12 अंक हैं, लेकिन खराब नेट रन रेट के कारण गुजरात एक स्थान नीचे पांचवे पायदान पर है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article