MI vs KKR, Aaj ka IPL Match kahan hoga: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लीग स्टेज अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार (2 मई 2024) को मैच का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में किया जाने वाला है। मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाल जीत दर्ज करके आ रही है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की हालत खराब है। वे लगातार तीन मैच हारकर आ रही है। ऐसे में टीम जीत के साथ वापसी करना चाहेगी। मुंबई के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 9 में से 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम 10 में से 3 जीत के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं।
मुंबई-कोलकाता का मैच कहां खेला जाएगा (Aaj Ka IPL Match Kaun sa Stadium Mein Hai)
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच का आयोजन मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में किया जाने वाला है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs KKR Squad)
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, साकि हुसैन और मुजीब उर रहमान।
