RCB Vs LSG Highlights: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदकर घर पर पूरी की जीत की हैट्रिक, जानिए मैच का पूरा हाल
रॉयल चैलेंजर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 23rd Match Highlights in Hindi): आरसीबी ने लखनऊ को बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से पटखनी देकर सीजन की चौथी जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। ऐसा रहा मैच के पल पल का हाल।
RCB Vs LSG Highlights: आरसीबी ने लखनऊ को 5 विकेट से रौंदकर घर पर पूरी की जीत की हैट्रिक, जानिए मैच का पूरा हाल
आरसीबी के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों को घुटने के बल ला दिया। लखनऊ की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ढेर हो गई। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मिचेल मार्श ने बनाए। वहीं 39 रन की पारी मुकुल चौधरी ने खेली। इसके अलावा 38 रन आयुष बडोनी ने बनाए। आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट रसिख डार ने लिए। 3 विकेट भुवनेश्वर कुमार के खाते में गए। 2 सफलता क्रुणाल पांड्या को और एक जोश हेजलवुड को मिली। 147 रन बनाने का लक्ष्य आरसीबी को मिला है।
आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला बेंगलुरू के होम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अबतक खेले चार मैच में से तीन में उसे जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने सीजन में अपने घर पर दो मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उसे जीत मिली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार के बाद बेंगलुरू की टीम जीत की पटरी से उतर गई थी लेकिन मुंबई के खिलाफ जीत के बाद वो पटरी पर लौट आई है। ऐसे में उसकी भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होने जा रही है। लखनऊ को मौजूदा सीजन में अबतक खेले चार मैच में से दो में जीत मिली है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लखनऊ सुपर जायंट्ल के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आरसीबी ने अपनी प्लेइंग-11 में जैकब डफी की जगह जोश हेजलवुड को शामिल किया है। विराट कोहली को भी प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली है। वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे।
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Head to Head)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरू को 4 मैच में और लखनऊ को 2 मैच में जीत मिली है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया था उस मैच में लखनऊ ने 3 विकेट पर 227 रन बनाए थे। इसके बाद जीत के लिए मिले 228 रन के लक्ष्य को लखनऊ ने 9 गेंद और 6 विकेट रहते हासिल कर लिया था। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में आरसीबी और दो में लखनऊ विजयी रहा है। दोनों बारी बारी से एक-एक मैच एक दूसरे के खिलाफ जीत रही हैं। ऐसे में बुधवार को जीत की बारी लखनऊ की है।
ऐसी रहेगी दोनों की प्लेइंग-11
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
बेंगलुरू और लखनऊ की आईपीएल 2026 टीमें (Royal Challengers Bengaluru and Lucknow Super Giants IPL 2026 Full Squads)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल 2026 की पूरी टीम ( Royal Challengers Bengaluru Full Squad):
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिनंदन सिंह, भुवनेश्वर कुमार, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Lucknow Super Giants Full Squad):
ऋषभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।
