Gujarat Giants vs Jaipur Pink Panthers, PKL Highlights: कांटे की टक्कर के बीच गुजरात ने जयपुर को मात देकर किया विजयी आगाज
प्रो कबड़्डी लीग के आठवें सीजन के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की जयपुर पिंक पैथर्स के साथ भिड़ंत हो रही है।
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दूसरे दिन का आगाज गुजरात जायंट्स और पिंक पैंथर्स के बीच भिड़ंत के साथ होने जा रहा है। पहले दिन कबड्डी लीग की धमाकेदार शुरुआत हुई ऐसे में दूसरे दिन खेले जाने वाले मैच में उसी लय और रोमांच के कायम रहने की उम्मीद है। मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी हैं दोनों टीम:
जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers)
रेडर्स: सुशील गुलिया, मोहम्मद अमिन नोसराती,आमिर होसैन, अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, अशोक, अमित नागर
ऑलराउंडर्स: नितिन रावल, सचिन नारवाल, दीपक निवास हूडा
डिफेंडर्स: अमित हुडा, विशाल, पवन, इलावरासन ए, संदीप कुमार धूल, धर्मराज चेररलथं, अमित, शॉल कुमार
गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants)
रेडर्स: रमनजीत सिंह, सोनू, रतन, मनिंदर सिंह, हर्षित यादव, प्रदीप कुमार, अजय कुमार
ऑलराउंडर्स: हदी ओशतोरक, गिरीश मारुति एर्नाक
डिफेंडर्स: प्रवेश भैंसवाल, सुमित कुमार, सुशील , अंकित, सोलेमन पहलवानी।
गुजरात ने शानदार अंदाज में की सीजन की शुरुआत
गुजरात ने शानदार अंदाज में जयपुर को कांटे की टक्कर के बीच 34-27 के अंतर से मात देकर मैच अपने नाम कर लिया। अंतिम पांच मिनट में गुजरात ने बाजी पलट दी।
अंतिम समय में ऑलआउट हुआ जयपुर
अंतिम मिनट में जयपुर की टीम ऑलआउट हो गई और गुजरात ने 2 अंक अतिरिक्त हासिल करके मैच अपने खाते में कर लिया। स्कोर गुजरात 33-जयपुर 27। 40 सेकेंड बाकी।
गुजरात ने बनाई 30-27 की बढ़त
रिव्यू में एक अंक हासिल करते ही गुजरात ने 30 अंत की बढ़त बना ली।
गुजरात ने किया टैकल, नवीन आउट
गुजरात ने नवीन को आउट करके दो अंक की बढ़त बना ली है। स्कोर गुजरात 29 जयपुर 27।
गुजरात 28-27 से आगे, किसी के पाले में भी जा सकता है मुकाबला
गुजरात जायंट्स की टीम ने एक बार फिर बढ़त हासिल कर ली है। स्कोर गुजरात 28, जयपुर 27।
मुकाबला फिर 27-27 से बराबर
गुजरात और जयपुर की टीम एक बार फिर बराबरी पर आ गई हैं।
संदीप धुल आउट, मुकाबला बराबर
संदीप धुल के आउट होते ही स्कोर 26-26 की बराबरी कर ली है।
दोनों टीमों के डिफेंस ने किया है शानदार प्रदर्शन
दोनों टीमों के डिफेंस ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। गुजरात 26-25 के अंतर से आगे है।
स्ट्रेटजिट टाइम आउट गुजरात 26-जयपुर 25
गुजरात और जयपुर के बीच पूरे मैच में कांटे की टक्कर हुई है। दीपक हुड्डा को विरोधी टीम ने आज बिलकुल नहीं चलने दिया। मैच खत्म होने में केवल 5 मिनट बचे हैं। गुजरात के पास 1 अंक की बढ़त है।
पांच मिनट पहले मुकाबला 25-25 से बराबर
गुजरात और जयपुर की टीमें एक बार फिर 25-25 की बराबरी कर ली है।
गुजरात के कोच को दिखाया ग्रीन कार्ड
गुजरात के कोच को रिव्यू के फैसला विरोध करना पड़ा भारी। रेफरी ने दिखाया ग्रीन कार्ड।
अर्जुन देसवाल आउट
डू और डाई रेड में अर्जुन देसवाल गच्चा खा गए। मुकाबले में जयपुर ने हासिल की 23-25 की बढ़त।
अर्जुन देसवाल ने अपना सुपर टेन पूरा कर लिया
जयपुर के अर्जुन देसवाल ने सुपर टेन पूरे कर लिए। वो इस मैच में 10 या उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
जयपुर-गुजरात के बीच कांटे की टक्कर जारी
जयपुर और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर जारी है। स्कोर 23-23
राकेश नरवाल ने दिलाई गुजरात को बढ़त
राकेश नरवाल ने रेड में दो अंक लेकर 23-21 की बढ़त गुजरात को दिला दी है।
गुजरात के खाते में गया एक और अंक
गुजरात की टीम ने एक और अंक हासिल करके एक बार फिर 21-20 की बढ़त बना ली है।
जयपुर और गुजरात की हुई बराबरी
असफल रिव्यू के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स की गुजरात जायंट्स के बीच 20-20 की बराबरी हो गई है।
गुजरात अभी भी 20-19 से आगे
गुजरात की टीम दूसरे हाफ में भी अपनी बढ़त को बनाए रखने में सफल रही है।
दूसरे हाफ में भी हो रही है कांटे की टक्कर
मैच के दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो रही है।
दूसरे हाफ का खेल शुरू, जयपुर ने की शुरुआत
दूसरे हाफ का खेल शुरू हो गया है। गुजरात की टीम ने पहले हाफ में जयपुर के खिलाफ 19-17 की बढ़त हासिल कर ली थी।
पहले हाफ का स्कोर कार्ड
फर्स्ट हाफ की अंक तालिका
गुजरात जयपुर
कुल अंक 19 17
रेड प्वाइंट्स 08 11
टैकल प्वाइंट्स 07 03
ऑलआउट प्वाइंट्स 02 02
अतिरिक्त अंक 02 01
पहले हाफ में हुई कांटे की टक्कर
मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। गुजरात ने अपना दबदबा पहले हाफ में बनाए रखा। 19-17 से गुजरात पहले हाफ में पिंक पैंथर्स से आगे हैं।
ऑल आउट हुआ गुजरात
जयपुर ने गुजरात को ऑलआउट करके शानदार वापसी की है। स्कोर गुजरात 18 जयपुर 17। केवल एक अंक का है अंतर। ऑलआउट करने के मिले दो अतिरिक्त अंक।
गुजरात ने हासिल की 16-12 के अंतर से बढ़त
गुजरात जायंट्स की टीम 16-12 के अंतर से बढ़त हासिल कर ली है।
गुजरात का धमाकेदार खेल जारी
गुजरात की टीम ने शानदार वापसी करते हुए अपना दबदबा मैच में बना लिया है। 9-15 के अंतर से गुजरात ने बढ़त बना ली है।
ऑलआउट की कगार पर पहुंचा जयपुर
गुजरात ने शानदार खेल दिखाते हुए जयपुर को ऑउट के कगार पर पहुंच गया है। राकेश ने 2 अंक हासिल किए। स्कोर जयपुर 7-13 गुजरात
जयपुर ने हासिल की 7-8 की बढ़त
गुजरात की टीम ने शानदार वापसी करते हए जयपुर के 7 के मुकाबले 8 अंक हासिल कर ली है।
गुजरात की वापसी, जयपुुर 7- गुजरात 6
प्रदीप कुमार की शानदार रेड के साथ गुजरात की टीम ने वापसी करते हुए जयपुर के 7 अंक के मुकाबले 6 अंक हासिल कर लिए हैं।
जयपुर ने हासिल की 6-3 की बढ़त
जयपुर पिंक पैंथर ने 6-3 की बढ़त शुरुआत में हासिल कर ली है।
प्रदीप कुमार हुए डैश
जयपुर के प्रदीप कुमार डैश होकर बाहर हो गए हैं। स्कोर जयपुर 5- गुजरात 3
डू और डाई रेड में गुजरात ने हासिल किया पहला अंक
गुजरात ने डू और डाई रेड में पहला अंक हासिल किया। जयपुर 2- गुजरात 1।
जयपुर ने हासिल किया पहला टच प्वाइंट
जयपुर ने मैच का पहला टच प्वाइंट हासिल किया।
पहला प्वाइंट जयपुर के नाम
दीपक हुड्डा ने जयपुर को पहला अंक बोनस के रूप में दिलाया। स्कोर जयपुर 1- गुजरात 0।
जयपुर ने जीता टॉस, पहली रेड करेगा गुजरात
मुकाबले में जयपुर की टीम ने टॉस जीता है। गुजरात की टीम पहली रेड डालेगी।
प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सीजन में हुई थी गुजरात की एंट्री
गुजरात की एंट्री प्रो कबड्डी के पांचवे सीजन में हुई था। अब तक हुए तीन सीजन में टीम ने दमदार खेल दिखाया है।
गुजरात का शानदार रहा है रिकॉर्ड, जीते हैं 58 प्रतिशत मुकाबले
गुजरात फार्च्यून जायंट्स ने अबतक खेले 71 मैच में से 51 में जीत हासिल की है जबकि 23 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा। उसके 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 57.74 प्रतिशत मैच बराबरी पर समाप्त हुए हैं।
लीग में जयपुर का ऐसा है रिकॉर्ड
जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन में खिताबी जीत हासिल की थी। तब से लेकर सातवें सीजन तक खेले 126 मैच में से 54 में उसे जीत मिली है जबकि 61 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं 11 मुकाबले उसके ड्रॉ रहे हैं।
जयपुर ने पहले सीजन में जीता था खिताब
जयपुर पिंक पैंथर्स ने साल 2014 में प्रो कबड्डी लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद वो 2016 में फाइनल तक पहुंची थी लेकिन खिताबी जीत हासिल नहीं कर सकी थी।
Pro Kabaddi 2021 Live Score: आठवें सीजन में ऐसी है जयपुुर की टीम
रेडर्स: सुशील गुलिया, मोहम्मद अमिन नोसराती,आमिर होसैन, अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, अशोक, अमित नागर
ऑलराउंडर्स: नितिन रावल, सचिन नारवाल, दीपक निवास हूडा
डिफेंडर्स: अमित हुडा, विशाल, पवन, इलावरासन ए, संदीप कुमार धूल, धर्मराज चेररलथं, अमित, शॉल कुमार
Pro Kabaddi 2021 Live Score: आठवें सीजन में ऐसी है गुजरात जायंट्स की टीम
रेडर्स: रमनजीत सिंह, सोनू, रतन, मनिंदर सिंह, हर्षित यादव, प्रदीप कुमार, अजय कुमार
ऑलराउंडर्स: हदी ओशतोरक, गिरीश मारुति एर्नाक
डिफेंडर्स: प्रवेश भैंसवाल, सुमित कुमार, सुशील , अंकित, सोलेमन पहलवानी।
दूसरे दिन के पहले मुकाबले में गुजरात और जयपुर की भिड़ंत
प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में गुजरात लॉयंस और जयपुर पिंक पैथर्स के बीच भिड़ंत हो रही है।

