स्पोर्ट्स

Asian Weightlifting Championships: भारत की इस खिलाड़ी का टूर्नामेंट में रहा दबदबा, जीता सिल्वर मेडल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 6, 2023, 04:07 PM IST

Bindayarani Devi won silver medal: भारत की बिंदयारानी देवी ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 194 किग्रा उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

Image

बिंदयारानी देवी। (फोटो - साई मीडिया के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Bindayarani Devi won silver medal: भारतीय भारोत्तोलक बिंदयारानी देवी ने शनिवार को एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता बिंदयारानी ने कुल 194 किग्रा (83 किग्रा + 111 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनका 55 किग्रा भार वर्ग हालांकि ओलंपिक में शामिल नहीं है।

बिंदयारानी ने स्नैच में पहले दो प्रयासों में 80 किग्रा और 83 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 85 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रही। इस भारतीय खिलाड़ी ने क्लीन एवं जर्क में इसकी भरपाई की तथा दूसरा सर्वाधिक भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।

इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चयन ट्रायल से पहले चोटिल हो जाने के कारण वापस 55 किग्रा भार वर्ग में भाग लेने का फैसला किया। उन्होंने इससे पहले 59 किग्रा में भाग लेना शुरू कर दिया था जो कि पेरिस ओलंपिक का हिस्सा है।

End of Article