स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: पुरुषों की स्टीपलचेज स्पर्धा में भी हाथ आई निराशा, 11वें स्थान पर रहे अविनाश साबले

भारतीय एथलीट अविनाश साबले को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में 11वें स्थान से संतोष करना पड़ा। उन्होंने अपनी रेस 8:14:18 मिनट में पूरी की।

Image

अविनाश साबले

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • 3 हजार मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा हाथ आई निराशा
  • अविनाश साबले रहे 11वें स्थान पर
  • रेस में निकाला 8:14:18 का समय

पेरिस: भारतीय एथलीट अविनाश साबले को पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा है। साबले 16 एथलीट्स में 11वें स्थान पर रहे। साबले ने दौड़ 8:14:18 मिनट में पूरी की। साबले ने हालांकि फाइनल में हीट से बेहतर समय निकाला। हीट राउंड में उन्होंने दौड़ 08:15:43 समय के साथ पूरी की थी।

मोरक्को के एथलीट ने जीता गोल्ड

स्पर्धा का स्वर्ण पदक मोरक्को के सुफियान अल बक्काली ने जीता। उन्होंने 8:06.05 मिनट में दौड़ पूरी की। वहीं अमेरिका के केनेथ रूक्स दूसरे पायदान पर 8:06.41 मिनट के साथ रहे। उन्हें सिल्वर मेडल मिला।वहीं कीनिया के अब्राहम कीबिवोट तीसरे पायदान पर रहे उन्होंने 8:06.47 मिनट में रेस पूरी करके कांस्य पदक अपने नाम किया।

स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय

अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा की हीट में पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह इस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले एथलीट बने थे। नेशनल रिकॉर्ड होल्डर साबले ने दूसरी हीट में 08:15:43 समय के साथ पांचवां स्थान हासिल किया था। लेकिन फाइनल में उनकी पोडियम फिनिश करने का अरमान अधूरा रह गया।

Navin Chauhan
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article